{"_id":"5b0311524f1c1beb7e8b4d05","slug":"71526927698-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम से गूंजा लोधेश्वर धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम से गूंजा लोधेश्वर धाम
Updated Tue, 22 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (बाराबंकी)। महाभारत कालीन लोधेश्वर धाम में मलमास के प्रथम सोमवार को भोर पहर से ही श्रद्धालुओं का जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा। श्रद्धालु तपती धूप में भी बम-बम भोले के जयकारों के साथ परिक्रमा लगाते हुए लोधेश्वर धाम पहुंचे। वहीं इस मौके पर प्रशासन की अव्यवस्था भी देखने को मिली।
मलमास माह के प्रथम सोमवार को प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। श्रद्धालु भोर पहर से ही भोलेनाथ के दर्शन पाने को आतुर दिखे। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की लेकिन गौर करने वाली बात यह रही कि तहसील प्रशासन की ओर से न तो तालाब की सफाई कराई गई और ना ही उसमें जल भराया गया। पूरे मेला क्षेत्र में कूड़े से पटी नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। पूरी रात बिजली गायब होने से मेला परिसर अंधेरे में डूबा रहा। हालांकि मंदिर के अंदर व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसएसआई अनुराग उपाध्याय, महादेवा चौकी इंचार्ज अखंड देव मिश्रा, एसआई महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
चेन स्नैचिंग करती धरी गई महिला
मंदिर के बाहर श्रद्धालुुओं की भारी भीड़ के चलते चेन स्नेचिंग की कई घटनाएं हुईं। तीन महिलाओं से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने एक महिला को चेन स्नैचिंग करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया है। आरोपी महिला गुड्डू पत्नी राजू 35 वर्ष निवासी बिशुन पुरवा थाना व जिला गोंडा की रहने वाली है जिसके पास से अंजनी सिंह पुत्र लल्ला सिंह निवासी अमोली कला की चेन बरामद हुई। वहीं स्वाति पुत्री सुरेश चंद त्रिपाठी निवासी भरसवां थाना रामनगर व पुष्पा देवी पत्नी वेदप्रकाश निवासी घासीपुर थाना पखरपुर जिला बहराइच की चेन अभी बरामद नहीं हुई। पकड़ी गई महिला को जेल भेज दिया गया है।