फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   युवक के कत्ल की गुत्थी सुलझी, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

युवक के कत्ल की गुत्थी सुलझी, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

Sat, 28 Apr 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
युवक के कत्ल की गुत्थी सुलझी, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
युवक के कत्ल की गुत्थी सुलझी, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज में एक सप्ताह पहले सड़क किनारे संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने के रहस्य का पुलिस ने खुलासा किया है। युवक की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया था।


पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सहित उसके सहयोगी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोची-समझी साजिश के तहत युवक की हत्या के बाद उसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन



खुलासा हुआ है कि, प्रेमिका से अश्लील हरकत का विरोध करने पर मुख्य आरोपी ने किशोर के साथ मिलकर लोहे की सरिया से हमला कर युवक को मार डाला था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि नाबालिग आरोपी का चालान किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने नकद पुरस्कार प्रदान किया है।


गौरतलब है कि 21 अप्रैल की सुबह जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बेलवा डांड़ी निवासी मनीष का शव माडरमऊ ककराही गांव के पास मुख्य सड़क के किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना का मामला मानकर जांच शुरू की।


मगर विवेचना आगे बढ़ी तो परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा करने लगीं। छानबीन में पता चला कि मनीष का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। घटना वाले दिन युवती मनीष के साथ ज्ञानेंद्र के घर गई थी। वहां दावत व शराब का दौर चला। युवती पहले भी कई बार ज्ञानेंद्र के घर जा चुकी थी।


एसपी संतोष कुमार मिश्र ने शनिवार को मीडिया को बताया कि, छानबीन में युवती ने जानकारी दी कि ज्ञानेंद्र ने अपने घर पर उसके साथ अश्लील हरकत का प्रयास किया। इसी को लेकर ज्ञानेंद्र व मनीष के बीच विवाद हो गया। इस पर मनीष अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर उसके घर छोड़ने चला गया।


एसपी ने बताया कि, विवाद से नाराज ज्ञानेंद्र ने एक किशोर को अपने साथ लिया और जहांगीरगंज जाने वाले मार्ग पर पहुंच गया। मनीष जब उधर से लौट रहा था तो किशोर को आगे कर ज्ञानेंद्र ने उसकी बाइक रुकवाई। इसके बाद लोहे की सरिया से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।


हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव पर छोटे-बड़े पेड़ों की कई टहनियां व झाड़ आदि रख दी। छानबीन में ये भी सामने आया कि मनीष की प्रेमिका जिस मोबाइल का प्रयोग करती थी, उसका सिमकार्ड ज्ञानेंद्र के आधार कार्ड पर ही लिया गया था।



एसपी ने बताया कि, किशोर के साथ में मुख्य आरोपी ज्ञानेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञानेंद्र को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है। जबकि नाबालिग का चालान किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed