{"_id":"5ae4a2864f1c1ba0098b6e76","slug":"71524933254-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं का किया बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं का किया बखान
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं का किया बखान
अंबेडकरनगर। ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत विभिन्न गांवों में भाजपा नेताओं ने शुक्रवार रात चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर गांवों में सघन सफाई अभियान भी चलाया गया।
बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड के मोतिगरपुर ग्रामसभा में चौपाल की मुख्य अतिथि टांडा विधायक संजू देवी ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं को लागू किया है।
बच्चों को शिक्षित करने के लिए सरकार ने खूब पढ़ो आगे बढ़ो, स्वस्थ हो घर परिवार, रोशन हुआ प्रदेश, प्रधानमंत्री आवास योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन, गड्डा मुक्त सड़क, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना समेत अन्य योजनाएं चालू की हैं।
विज्ञापन
लोगों की मांग पर विधायक ने बारात घर में पंखा, हैंडपंप तथा 200 मीटर सीसी रोड देने का आश्वासन दिया। साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी को शत प्रतिशत पात्रों का नाम राशन कार्ड में शामिल करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्त, एसडीएम टांडा नरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सविता सिंह, भाजपा नेता मनोज मिश्र, रूद्र प्रसाद उपाध्याय, एसडीओ एचएन सरोज, एडीओ पंचायत जेपी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
उधर भाजपा जिला महामंत्री मनोज मिश्र की अगुवाई में बसखारी ब्लॉक के बसहईया गांव में चौपाल का आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता विनोद सिंह, रूद्रप्रसाद उपाध्याय, सच्चाराम गुप्त, राजन मौजूद रहे।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुुसार चयनित ग्राम जमौली में शुक्रवार रात चौपाल का आयोजन भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद के संयोजन में हुआ।
भाजपा अवध क्षेत्र मंत्री अमित तिवारी ने कहा ग्राम स्वरोजगार में चयनित गांव जमौली शासन की मंशा के अनुसार शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, जीवन ज्योति योजना, इंद्रधनुष टीकाकरण योजना, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, फसल सुरक्षा बीमा, उज्ज्वला, सौभाग्य योजना से संतृप्त होगा।
विशिष्ट अतिथि अवध प्रांत के उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
आवास के लिए 15, सौभाग्य योजना के तहत 173, जनधन योजना के तहत 300 लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र तिवारी ने की। इस मौके पर रमापति मौर्य, रणविजय सिंह, संदीप अग्रहरि, कोतवाल रामलखन पटेल, आनंद सिंह, सत्यपाल तिवारी, मुन्ना मिश्रा मौजूद रहे।