{"_id":"5ae3579c4f1c1b87028b6ccc","slug":"71524848540-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में युवती के कूदने की अफवाह से हलाकान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में युवती के कूदने की अफवाह से हलाकान रही पुलिस
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के निकट से होकर बहने वाली सरयू नदी में शुक्रवार दोपहर में एक युवती के छलांग लगाने की सूचना एक व्यक्ति ने पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंच गई। जाल डालकर नदी को खंगाला गया।
बाद में पता चला कि युवक ने फर्जी अफवाह फैलाई। घटना के बाद से युवक का मोबाइल भी स्विच आफ आ रहा है। कोतवाली देहात अंतर्गत शहर के दक्षिणी छोर पर सरयू नदी बहती है। इस नदी के गोलवाघाट पुल पर कुछ लोगों ने एक युवती की चप्पल देखी।
तभी मौके पर मौजूद युवक ने युवती नदी में कूदने की अफवाह फैला दी। फोन कर पुलिस को भी सूचना दे दी। चौकी इंचार्ज टिकोरामोड़ श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नदी को खंगाला।
विज्ञापन
जाल डाला गया, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं लग सका। जिस युवक ने फोन कर सूचना दी थी। उसका मोबाइल भी स्विच आफ हो गया। बाद में जिस चप्पल के सहारे युवती के कूदने का अनुमान लगाया जा रहा है।
वह चप्पल एक अर्द्धविक्षिप्त महिला लेकर चली गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी बैरंग वापस लौटे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महज अफवाह थी। कोई घटना नहीं हुई है।