{"_id":"5ade27374f1c1b3c0a8b62e2","slug":"71524508471-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गांवों में पंद्रह दिन से पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गांवों में पंद्रह दिन से पानी का संकट
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में पुल निर्माण के दौरान पानी की टंकी की पाइप लाइन ध्वस्त हो गई थी। इससे पांच गांवों की पांच हजार से ज्यादा की आबादी पंद्रह दिन से पानी का संकट झेल रही है। वहीं जल निगम पुल का निर्माण पूरा होने के इंतजार में है।
खीरों ब्लॉक क्षेत्र के मझिगवां गांव में बनी पानी की टंकी से उदवतपुर, केतनापुर, देवगांव, रमुवापुर, सहित पांच गांव में पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। 15 दिन पहले रायबरेली-सेमरी मुख्य मार्ग में पड़ने वाले शारदा सहायक पुरवा ब्रांच नहर पर नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। निर्माण के दौरान कुछ पाइप लाइन ध्वस्त हो गई तो कुछ को जलनिगम ने निकलवा कर बाहर कर दिया। इससे इन गांवों की पानी की आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जब हम लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।एक्सईएन जल निगम जनार्दन सिंह ने कहा कि पुल निर्माण होने का इंतजार किया जा रहा है। यदि पुल निर्माण में विलंब होता है तो कोई न कोई इंतजाम करके पाइप लाइन डाली जाएगी। जल्द ही गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
नहीं दिया जा रहा ध्यान
एक ओर भीषण गर्मी तो दूसरी ओर पाइप लाइन ध्वस्त हो जाने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले से ही पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज थी इससे भरपूर पानी नहीं मिल पाता था। रही सही कसर पाइप लाइन ध्वस्त करके पूरी कर दी गई। ग्राम प्रधान शिव शरण यादव, यादवेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामबरन, शिवकरन, छविनाथ ने बताया कि तालाबों में पानी नहीं होने की वजह से मवेशियों को पानी पिलाने में दिक्कत होती है। कहा कि यदि पुल निर्माण का इंतजार किया जाएगा तो इस बार गर्मी में हम लोगों को तो पानी नहीं मिल पाएगा। क्योंकि पुल का निर्माण पूरा होने छह महीने से ज्यादा का समय लग जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था करके गांव तक पानी पहुंच जाए तो लोगों को राहत मिल जाएगी।