फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Sun, 22 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल
सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल
विज्ञापन


बाराबंकी। जिले में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कार से टकराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

रानीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के साधारणपुर मोड़ के पास शुक्रवार देर रात शहर के जलालपुर लखपेड़ाबाग निवासी अश्वनी शर्मा पुत्र राकेश शर्मा को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे के दौरान वाहन में फंसने से शव करीब 200 मीटर तक घिसटता चला गया। शनिवार सुबह लोगों ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। रामनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में ग्राम सेलुहामऊ मजरे घघसी के पास सड़क हादसा हो गया। बताया गया कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बुल्लीपुर निवासी गोलू (21) पुत्र प्रेमचंद डिघांवा में शादी में गया था।

शनिवार सुबह बाइक से घर लौटते वक्त ग्राम सेलुहामऊ के सामने फतेहपुर से महमूदाबाद जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में मेंडुवा गांव के पास जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली सड़क किनारे खंती में पलट गई।


हादसे में कार सवार राधेकृष्ण सिंह, उनकी पत्नी सुशीला सिंह व ट्रैक्टर सवार राकेश कुमार सिंह निवासी हमीन नगर थाना सफदरगंज समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हथौंधा चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि, सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed