{"_id":"5aca4b404f1c1be76b8b468e","slug":"71523206976-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा तीन करोड़ से मलिन बस्तियों में बनेगी नाली व सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा तीन करोड़ से मलिन बस्तियों में बनेगी नाली व सड़क
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नगरीय क्षेत्र की अल्प विकसित मलिन बस्तियों में सड़क व नाली बनवाने के लिए सूबे की योगी सरकार ने सवा तीन करोड़ रुपये की लागत वाली ऐसी 18 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे जिले की सात में से पांच नगर निकायों के वार्डों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए 18 परियोजनाओं की कुल लागत 3.29 करोड़ रुपये के सापेक्ष प्रदेश सरकार ने पहली किस्त 1.65 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए निदेशक राज्य नगरीय विकास अभिकरण को इसका काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
निकाय गठन के बाद पहली बार परसपुर में होंगे 72 लाख के काम
वर्ष 2017 में पहली बार निकाय गठन के बाद अपने अस्तित्व में आई परसपुर नगर पंचायत के लिए यह पहला मौका है, जब नगर पंचायत का विकास एकमुश्त 72 लाख रुपयों से किया जाएगा। इन पैसों से वार्ड संख्या 13 मिश्रनटोला में 17.66 लाख की लागत से दो अलग-अलग जगहों पर रबर मोल्डिंग इंटरलॉकिंग के साथ नाली का निर्माण होगा। जिसमें एक इंटरलॉकिंग विजय चौरसिया के घर से रामदेव पाण्डेय के घर तक होगी तो दूसरी भौरीगंज रोड पर कन्या पाठशाला से रामशंकर पाण्डेय के घर तक। जबकि इसी वार्ड में पीर मोहम्मद के घर से संदीप रस्तोगी के मड़हे तक 6025 लाख से इंटरलॉकिंग व नाली का काम होगा। इसके अलावा वार्ड संख्या 6 धिरजापुरवा में कृष्णमुरारी की चन्नी से पुत्तन के घर होते हुए कुम्हार के घर तक 17.16 लाख व 11.97 लाख से कृष्णमुरारी के घर से संगमलाल के घर तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग व नाली बनवाई जाएगी।
इन निकायों में ये होंगे काम
नवाबगंज पड़ाव से घंटाघर तक 34 लाख से बनेगी नाली व सड़क
नवाबगंज 21 लाख से टीचर कॉलोनी में होगी रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग
नवाबगंज मोहल्ला चांईटोला में 31 लाख से इंटरलाकिंग बनेगी नाली
करनैलगंज मोहल्ला बालूगंज में शिवमोहन स्वर्णकार के घर से भैरवनाथ मंदिर तक 25 लाख से होगी इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण
कटराबाजार मोहल्ला बरईटोला में नई पानी की टंकी से करनैलगंज सम्पर्क मार्ग तक 29 लाख से बनेगी नॉली, होगी इंटरलाकिंग
कटराबाजार मोहल्ला बरईटोला में गयाप्रसाद के घर से काली मंदिर तक साढ़े 13 लाख से बनेगी सड़क व नाली
कटराबाजार वार्ड संख्या 7 में 26 लाख रुपए से जलालू के घर से मेन रोड तक बनेगी सड़क व नाली
कटराबाजार वार्ड संख्या 9 में पट्टे की दुकान से हरिश्चंद्र के मकान तक 16 लाख से होगी इंटरलाकिंग व नाली का काम
कटराबाजार मोहल्ला बरईटोला में गैसू के घर से पानी की टंकी तक 8 लाख से बनेगी सड़क
कटराबाजार बरईटोला में 10 लाख से कालीमंदिर से पीपल चौराहे तक बनेगी सड़क
कटराबाजार पठानटोला में मुन्नी के घर से खल्गूखां के घर तक 5 लाख से बनेगी सड़क
कटराबाजार पठानटोला में महबूब से तिवारी मेडिकल स्टोर तक 13 लाख से होगा काम
मनकापुर नवाबगंज-मनकापुर मार्ग से रेलवे क्रॉसिंग तक 31 लाख से बनेगी सीसी रोड।