{"_id":"5ac3c9694f1c1bcb618b52c4","slug":"71522780521-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चचेरी बहनों को बेर खिलाने के बहाने बुलाकर कुएं में धकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चचेरी बहनों को बेर खिलाने के बहाने बुलाकर कुएं में धकेला
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। धक्का देकर सगी बहनों को कुएं में गिराया गया था। पुलिस ने आरोपी चचेरी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी बहन मासूम बहनों को बेर खिलाने के बहाने घर से बुलाकर साथ ले गई थी।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे मेहरबान मजरे तेजगढ़ में कुएं में डूबने से सगी बहनों की मौत का मामला प्रकाश आया था। गांव के ही चंद्रशेखर यादव की पुत्री साक्षी (10) व छह वर्षीय लकी का शव सोमवार को गांव के बाहर स्थित कुएं में पाया गया था। वहीं, चचेरी बहन बिट्टन उर्फ गुडाना भी कुएं में संदिग्ध हालत में मिली थी।
हालांकि वह बच गई थी। पुलिस ने बिट्टन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने साक्षी व लकी को धक्का देकर कुएं में गिराने की बात स्वीकार कर ली। बिट्टन ने सबसे पहले लकी को धक्का दिया था। जब वह साक्षी को धक्का देने लगी तो उसने बिट्टन के हाथ में दांत काट लिया था।
विज्ञापन
इस दौरान बिट्टन भी कुएं में गिर पड़ी। एसओ पारसनाथ सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर बिट्टन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी बिट्टन दोनों सगी बहनों को बेर खिलाने के बहाने घर से ले गई थी। हालांकि सगी बहनों को कुएं में धक्का देकर गिराने के कारणों का पता नहीं चल सका है।