{"_id":"5ab3e4524f1c1bbf758b6df7","slug":"71521738834-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों ने महिला को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैतों ने महिला को बंधक बनाकर लूटा
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। खड़िया गांव में गुरुवार शाम एक घर में घुसकर डकैतों ने लूटपाट की। विरोध पर महिलाओं को बंधक बनाकर मारा पीटा। नकदी और जेवर समेत चार लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। देर शाम को खेत में काम कर रहे परिवारीजन जब घर लौटे, तब उन्हें लूट का पता चला।
महिलाओं को मुक्त कराकर पुलिस को सूचना दी गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग दहशत में हैं। मोतीपुर थाना अंतर्गत खड़िया गांव निवासी जनपद पुत्र भूरी वर्मा का मकान जंगल से सटा है। दोपहर में वह खेत में काम करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर से निकल गए थे।
घर पर सिर्फ पत्नी व दो पुत्र वधू थीं। शाम चार बजे के आसपास तीन बाइक पर सवार छह डकैत जनपद के घर जा धमके। सभी ने अपने को परिचित बताकर दरवाजा खुलवाया और घर में घुस गए। महिलाओं को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध पर उन्हें मारापीटा और रस्सी से बांध दिया।
विज्ञापन
बदमाश लगभग 60 हजार रुपया नकदी, चार लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान समेट ले गए। देर शाम जब जनपद व अन्य लोग घर पहुंचे तो बाहर से कुंडी लगी देख सकते में आ गए। कुंडी खोलकर अंदर पहुंचे तो महिलाएं रस्सी से बंधी थी। सूचना पर गांव के लोग एकत्रित हो गए।
सरेशाम हुई घटना से सभी दहशत में है। सूचना पाकर मोतीपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज उमाकांत मिश्रा घटनास्थल की ओर रवाना हुए हैं। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर मामले का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
एसएसबी और सेना में नौकरी करते हैं बेटे
खड़िया गांव निवासी जिस ग्रामीण के घर डकैतों ने लूट की, उसका परिवार देश सेवा में लगा हुआ है। पीड़ित जनपद ने बताया कि उसका पुत्र अशोक एसएसबी और विनोद कुमार सेना में सैनिक के पद पर तैनात है।