फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पूर्व चेयरमैन समेत 12 लोगों पर बलवा व मारपीट का केस

जमीन विवाद: पूर्व चेयरमैन समेत 12 लोगों पर बलवा व मारपीट का केस

Fri, 12 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन समेत 12 लोगों पर बलवा व मारपीट का केस
प्रतीकात्मक चित्र
करनैलगंज (गोंडा)। जमीन विवाद को लेकर पूर्व चेयरमैन के साथ हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों से 12 लोगों को नामजद करते हुए आठ अज्ञात के विरुद्ध बलवा, घर में घुसकर मारपीट एवं अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर के सकरौरा मोहल्ले में बुधवार को पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन व सकरौरा निवासी शब्बीर के बीच पुलिस के सामने हुई मारपीट व कस्बा पुलिस चौकी पर गहमागहमी के बाद पुलिस ने शब्बीर की ओर से पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन व सकरौरा निवासी मोहम्मद रफी, इकबाल आलम, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद अनश, मोहम्मद तालिब, जुनैद आलम, मोहम्मद आरिफ निवासी बालकरामपुरवा सहित आठ व अन्य अज्ञात के विरुद्ध राजनीतिक दुश्मनी को लेकर घर में घुसकर बलवा, गालीगलौज करने, मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन की तहरीर पर सकरौरा निवासी शब्बीर, अनवार, मेराज एवं रिजवान के विरुद्ध गालीगलौज के साथ मारपीट एवं दांत से अंगुली को काट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें कहा गया है कि उनकी निजी जमीन पर बिना अनुमति के बांस बल्ली रख लिया गया। जिसे हटाने को कहा गया तो मारपीट करने लगे और दाहिने हाथ की अंगुली में दांत से काट लिया। जिससे खून बहने लगा तथा चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की जांच एसएसआई अफजल खान को दी गई है। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले मेें मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed