{"_id":"bdb5a64386907ea58c5e048ae81d926b","slug":"71-will-get-gallantry-award-in-police-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वीक में मिलेगा 71 को गैलेंट्री अवॉर्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वीक में मिलेगा 71 को गैलेंट्री अवॉर्ड
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Feb 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस वीक के साथ ही पुलिस वीक की भी शुरूआत हो रही है। यह 16 से 18 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
लखनऊ पुलिस लाइंस में परेड के मौके पर राज्यपाल द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा। पर समय कम होने की वजह से इस बार कल्याण प्रदर्शनी आदि का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने बताया कि पुलिस वीक में 17 फरवरी की सुबह लखनऊ पुलिस लाइंस में परेड आयोजित होगी, जिसका मान सलाम राज्यपाल बीएल जोशी लेंगे।
राज्यपाल द्वारा वर्ष 2012-2013 के लिए कुल 108 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इनमें 71 को गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा। इस बार पुलिस वीक में होने वाली आईपीएस व पीपीएस एसोसिएशन की बैठकों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित नहीं करेंगे।
विज्ञापन
बल्कि अंतिम दिन 18 फरवरी को सीएम आवास पर पुलिस अधिकारियों से मुख्यमंत्री भेंट कर उन्हें संबोधित करेंगे। रात्रि भोज भी सीएम आवास पर होगा।
सात साल बाद हो रहा आयोजन
पुलिस वीक सात साल बाद हो रहा है। इससे पहले यह आयोजन 2007 में किया गया था। बसपा शासनकाल में पुलिस वीक आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी। सपा शासनकाल में इसकी फिर से अनुमति मिली है।
विज्ञापन
पुलिस वीक आयोजित करने के लिए पुलिस अफसरों द्वारा पिछले कई दिनों से सरकार से अनुमति देने के लिए व मुख्यमंत्री से इसमें शामिल होने के लिए समय देने का आग्रह किया जा रहा था।