फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   70,000 rupees recovered from ticketless passengers in city bus, demand for investigation

Lucknow News: सिटी बस में बेटिकट यात्रियों के मामले में 70 हजार रुपये वसूले, जांच की मांग

Sat, 08 Aug 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
70,000 rupees recovered from ticketless passengers in city bus, demand for investigation
लखनऊ। सिटी बस में नौ यात्रियों के बिना टिकट सफर करवाने के मामले में चेकिंग कर्मी दिलीप कुमार ने दुबग्गा डिपो के आउटसोर्स केंद्र प्रभारी पर 70 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। उन्होंने सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक विमल राजन से मामले की जांच कराने की मांग की है। दिलीप ने बताया कि इस संबंध में 29 दिसंबर 2025 को भी शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दिलीप के मुताबिक, आवंटित रूट पर चेकिंग के दौरान एक सिटी बस में नौ यात्री बिना टिकट मिले थे। इस पर दुबग्गा डिपो के आउटसोर्स केंद्र प्रभारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा। आरोप है कि स्पष्टीकरण निरस्त कराने और अनुशासनिक कार्रवाई रोकने के नाम पर उनसे 70 हजार रुपये लिए गए। उन्होंने 29 दिसंबर, 2025 को इसकी शिकायत तत्कालीन एमडी आरके त्रिपाठी से भी की थी। इस पर दिसंबर 2025 में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से जवाब मांगा गया, लेकिन सात माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रुपये भी वापस नहीं किए गए। उन्होंने दोबारा शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि आउटसोर्स केंद्र प्रभारी पर प्रयागराज कुंभ मेले के दाैरान छेड़छाड़ का भी आरोप लगा था। दुबग्गा सिटी बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed