फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   70 old people directly nominated for hajj

ये लोग हज जाने के लिए सीधे होंगे चयनित

Tue, 29 Dec 2015 01:52 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
70 old people directly nominated for hajj

हज के लिए बीते तीन साल से लगातार आवेदन करने वाले और 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को लाटरी में शामिल नहीं होना पड़ेगा। इन्हें हज यात्रा के लिए सीधे चयनित किया जाएगा।

विज्ञापन


हज के लिए 14 जनवरी से आवेदन शुरू होंगे। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से चार अगस्त 2016 को हज यात्रियों की रवानगी होगी।

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने रविवार को हज- 2016 का एक्शन प्लान जारी कर आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ फरवरी तय की है।

विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा एक जनवरी को होगी। हज कमेटी ने कुर्रा (लाटरी) के लिए 15 मार्च से 23 मार्च की तारीख तय की है। देश भर की राज्य हज कमेटियां अपनी सहूलियत केमुताबिक अलग-अलग तिथि पर कुर्रा का आयोजन करेंगी।

विज्ञापन

ये रहेगा अगली हज यात्रा का पूरा शेड्यूल

70 old people directly nominated for hajj

भारतीय हज यात्रियों के ठहरने के लिए इमारतों के चयन हेतु जनवरी से मार्च के बीच कमेटी सऊदी अरब जाएगी। हज ट्रेनरों के प्रशिक्षण के लिए हज कमेटी ने 21 से 23 मार्च तक का समय रखा है।

मई के दूसरे सप्ताह में हज यात्रियों की मदद के लिए जाने वाले खादिमुल हुज्जाज को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 जून से नौ जुलाई के बीच राज्यों को हज की सीटों का आवंटन किया जाएगा।

यात्रियों की पहली उड़ान चार अगस्त को रवाना होगी जबकि सऊदी अरब से वापसी 15 सितंबर से शुरू होगी। राज्य हज कमेटी के अधिकारी तनवरी अहमद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान जारी कर दिया है। पूरा शेड्यूल आने के बाद राज्य कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed