{"_id":"e67ee2c59475de66798e0d70ff845259","slug":"70-000-citizen-ll-face-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, आज कहां-कहां नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, आज कहां-कहां नहीं आएगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Mar 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारेषण उपकेंद्र टिकैतराय तालाब पर बुधवार को रखरखाव कार्य होगा, इसके चलते 70 हजार कनेक्शन धारकों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस कारण सुबह 10 से शाम तक बिजली की समस्या रह सकती है। लेकिन, बिजली कटौती बारी-बारी से की जाएगी।
वहीं मंगलवार को दो उपकेंद्र बिजली कटौती के दायरे में आए जिससे लोगों को 2 से 3 घंटे बिजली संकट का समाना करना पड़ा।
पारेषण उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी मोहसिन ने मंगलवार को बताया कि पॉवर ट्रांसफार्मर की बस बार के कार्य के चलते बुधवार को ऐशबाग ओल्ड लेबर कॉलोनी, मातादीन रोड समेत कई इलाकों में संकट रहेगा।
विज्ञापन
इन इलाकों में 3 से 4 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके लिए पारेषण इंजीनियरों ने सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक बिजली कटौती का समय तय कर रखा है।
दूसरी तरफ राजाजीपुरम के अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि 33 केवी आरडीएसओ एवं वैद्य स्टील उपकेंद्र की बिजली बंद किए जाने के कारण करीब 20 हजार लोेगों को बिजली संकट के रूबरू होना पड़ा।
विज्ञापन