{"_id":"6988f6e368db83e8050257b3","slug":"665-candidates-entered-the-fray-to-become-agniveer-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1597353-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अग्निवीर बनने के लिए मैदान में उतरे 665 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अग्निवीर बनने के लिए मैदान में उतरे 665 अभ्यर्थी
Mon, 09 Feb 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में रविवार को 665 अभ्यर्थियों ने मैदान में दमखम दिखाया। 11 फरवरी को स्टेडियम में लखनऊ के अभ्यर्थी अग्निवीर बनने के लिए कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती कार्यालय लखनऊ की ओर से छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में तीसरे दिन रविवार को अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी के लिए भर्ती रैली हुई। इसमें औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा आदि जिले के अंतर्गत आनेवाले सभी तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। श्रेणी के लिए कुल 904 अभ्यर्थियों को रैली के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें 665 (73.56%) अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सोमवार को अग्निवीर तकनीकी श्रेणी के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी, जिसमें बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा एवं फतेहपुर जिले के अंतर्गत आनेवाली सभी तहसीलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) के तहत प्रदेश के 13 जिलों औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ शामिल हैं।