फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   62 Policemen found corona positive in uttar pradesh

Covid 19: पुलिस कर रही चौतरफा चुनौतियों का सामना, यूपी में अब तक 62 पुलिसकर्मी संक्रमित

Wed, 06 May 2020 01:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 May 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
62 Policemen found corona positive in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

लॉकडाउन में ढील के साथ ही पुलिस को चौतरफा चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर बैंक, राशन की दुकान और शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना और दूसरी ओर अपराध और कानून व्यवस्था पर नियंत्रण करने की चुनौती है। 

विज्ञापन


सोमवार से शराब की दुकानें खुलने से पुलिस के सामने चुनौती और बढ़ गई है। सोमवार को बड़ी संख्या में लॉकडाउन उल्लंघन की शिकायतें पुलिस के पास आई। कई स्थानों पर भीड़ के आगे पुलिस बेबस भी दिखी।
विज्ञापन


पुलिस के सामने चुनौती इस लिए भी अधिक है क्योंकि पुलिस में काफी तेजी के साथ कोरोना के मामले फैल रहे हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान प्रदेश पुलिस के अब तक 62 पुलिस कर्मी फ्रंट लाइन पर काम करते हुए कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सबसे अधिक कानपुर नगर में हैं, जहां 24 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में हैं। वहीं फिरोजाबाद में 17 और वाराणसी में 11 पुलिस कर्मी कोरोना की चपेट में हैं। ऐसे में पुलिस के सामने बिना हाथ लगाए भीड़ को नियंत्रित करने की चुनौती है। 

बढ़ गई घटनाएं

वहीं सूत्रों का कहना है कि शराब की बिक्री के बाद से ही प्रदेश में घरेलू हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गई है। केवल सोवमार को ही 40 से अधिक घटनाएं ऐसी हुई जिसमें शराब पीकर उत्पात मचाया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया शराब की बिक्री से घरेलू हिंसा की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी तय है। ऐसे में पुलिस के सामने एक चुनौती घरेलू हिंसा रोकने की भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed