{"_id":"5b2e80fb4f1c1bae6e8b9945","slug":"61529774331-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या दीपोत्सव में इस बार जलाए जाएंगे तीन लाख दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या दीपोत्सव में इस बार जलाए जाएंगे तीन लाख दीप
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। अयोध्या में छोटी दीपावली पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव में इस बार तीन लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए अयोध्या और फैजाबाद के मंदिरों की सजावट होगी। दीपोत्सव तीन दिन तक मनाया जाएगा। दीपोत्सव छह नवंबर को आयोजित होगा। इसके लिए अवध विश्वविद्यालय के साढ़े पांच हजार छात्र-छात्राओं को लगाया जाएगा। शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अपर मुख्य सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ बैठक की।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में इस साल भी दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। अफसरों को अक्टूबर में ही तैयारियां पूरी कराने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने छह नवंबर के पर्व के मद्देनजर संपूर्ण अयोध्या क्षेत्र विशेषकर राम की पैड़ी, नयाघाट, रामकथा पार्क आदि क्षेत्रों में विशेष सफाई का निर्देश दिया। इन क्षेत्रों के नए निर्माण व सौंदर्यीकरण को समय से पूर्ण कराने के लिए कहा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देव दीपावली को पूरी अयोध्या खुशी में डूबी रहती है। यह दिन हमारे गौरव का दिन है। इस दिन को सरकार दीपोत्सव के रूप में मनाकर इतिहास को पुन:जीवित कर रही है। विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि जो पिछली सरकारों में नहीं हुआ, उस आस्था को हम और अधिक पुष्पित कर रहे हैं। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि उक्त आयोजन में नगर निगम हर तरह से अपना सहयोग प्रदान करेगा। कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि अयोध्या धार्मिक पर्यटन के रूप में प्रमुख नगरी है। पिछले साल बहुत कम समय में बहुत सुंदर ढंग से देव दीपावली मनाई गई थी। डीएम डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पिछले साल के कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय ख्यात प्राप्त हुई थी। इस बार उससे अच्छे और सुंदर ढंग से कार्यक्रम आयोजित कर देव दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक रुदौली रामचंदर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय उर्फ बादल, एसएसपी मनोज कुमार, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, डीएफओ रवि सिंह, नगर आयुक्त आरएस गुप्ता, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह, ओएसडी मुख्यमंत्री संजीव सिंह, विशेष सचिव संस्कृति वंदना वर्मा सहित सभी विभाग के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के लोग मौजूद रहे।
इनसेट...
दीपोत्सव कार्यक्रम प्रस्तावित खाका
-तीन लाख दीये से प्रकाशमय होगी अयोध्या, लगेंगे विश्वविद्यालय के 5500 छात्र-छात्राएं।
-अयोध्या और फैजाबाद के मंदिरों की होगी सजावट।
तीन दिन मनाया जाएगा दीपोत्सव।
सरयू के उस पार होगी मनमोहक आतिशबाजी।
दीपोत्सव में गुप्तार घाट व भरत कुंड को शामिल किए जाने का प्रस्ताव।
राम की पैड़ी के साथ सभी घाटों पर होगा दीपोत्सव
कार्यक्रम में कोरिया का हाईस्टेटिंग दल के प्रतिभाग की संभावना।
दीपोत्सव में सांस्कृतिक कोरियाई दल से कार्यक्रम प्रस्तावित
-चार देशों के रामलीला दल भाग लेंगे।
दोनों पुलों पर दोनों ओर होगी लाईटिंग।
फूल मालाओं से सजाया जाएगा मंदिरों को।
सूचना विभाग से निकाली जाएंगी झांकिया
लगाए जाएंगे होर्डिंग्स, बैनर व गेट।
पर्यटन विभाग की ओर से कराई गई लाइटिंग दीपावली के दिन भी लगी रहेगी।