{"_id":"5adf5f4a4f1c1b57098b6511","slug":"61524588362-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर लगने से चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर लगने से चार लोग घायल
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बलिया जनपद के बलिया निवासी मनोज (22) मंगलवार को सुबह बाइक से विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अंबेडकरनगर के बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार के निकट पहुंचा, तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मनोज घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, भीटी थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी संतकुमार (23) पुत्र रामजीत सोमवार देर शाम बाइक से भीटी से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी रामदीन (60) पुत्र रामनिहोर सुबह उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के पास सड़क पार कर रहा था। उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी बासू (50) पुत्र विश्वनाथ सोमवार देर शाम बाइक से जलालपुर से कहीं जा रहा था। घर के निकट ही बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसों में घायल हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।