फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दोस्तों संग घर से निकले युवक की लाश मिली

दोस्तों संग घर से निकले युवक की लाश मिली

Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
दोस्तों संग घर से निकले युवक की लाश मिली
दोस्तों संग घर से निकले युवक की लाश मिली
विज्ञापन


सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मोहल्ले में ही मंदिर के पास पड़ा मिला।

परिवारीजनों ने संदेह के आधार पर मोहल्ले में ही रहने वालेे उसके तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झज्जर निवासी नीतेश कुमार उर्फ मिक्की (22) रविवार शाम मोहल्ले के ही तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिवारीजन नीतेश को तलाशने निकले तो मोहल्ले में चतुर्भुज मंदिर के पास उसका शव पड़ा मिला। इस पर नीतेश के परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन ने मोहल्ले के ही पुष्कर, विनीत व मयंक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवारीजनों का आरोप है कि, रविवार शाम यही तीनों आरोपी ही नीतेश को अपने साथ घर से लेकर निकले थे।

जिसके बाद रात को वह घर नहीं पहुुंचा और सुबह उसका शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ तौकीर अहमद ने परिवारीजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।

घटना के संबंध में नीतेश के भाई गीतेश उर्फ रॉकी ने मोहल्ले के ही पुष्कर, मयंक व विनीत के खिलाफ बिसवां कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि, तीनों युवकों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, नीतेश के शव पर किसी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। इस वजह से घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।


सूत्रों का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज से नीतेश की मौत होने की पुष्टि की है। जानकारों का कहना है कि, शराब के अधिक सेवन की वजह से शायद उसका ब्लडप्रेशर बढ़ गया होगा। इसी वजह से दिमाग की नसें फटने से नीतेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed