फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पहले शादी का झांसा देकर रेप, फिर दोस्तों संग किया गैंगरेप

पहले शादी का झांसा देकर रेप, फिर दोस्तों संग किया गैंगरेप

Mon, 23 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पहले शादी का झांसा देकर रेप, फिर दोस्तों संग किया गैंगरेप
पहले शादी का झांसा देकर रेप, फिर दोस्तों संग किया गैंगरेप
विज्ञापन


सीतापुर। पहले शादी का झांसा देकर आबरू लूटी फिर बहला-फुसलाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी तो पीड़िता को अदालत की शरण लेनी पड़ी। अदालत के आदेश पर अब तालगांव पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस अब जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

तालगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती सीतापुर के एक कॉलेज से दो साल पहले बीए की पढ़ाई कर रही थी। गांव का ही प्रहलाद भी उसी कॉलेज में पढ़ता था। ऐसे में अक्सर दोनों का साथ ही कॉलेज आना-जाना होने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि, प्रहलाद ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया। मगर बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने तालगांव थाने में आरोपी की शिकायत की थी। बाद में सुलह-समझौता होने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 23 मार्च को युवती अपनी बहन को परीक्षा दिलाने सीतापुर गई थी। आरोप है कि, सीतापुर से प्रहलाद बहलाकर उसे घर ले गया। जहां प्रहलाद व उसके दोस्तों ने रात में उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने परिवारीजनों को फोन पर सूचना दी।


इसके बाद पीड़िता शिकायत दर्ज कराने कि लिए अधिकारियों के चक्कर काटती रही मगर सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर पीड़िता ने न्यायालय में गुहार लगाई। इंस्पेक्टर तालगांव योगेश शाह ने बताया कि, न्यायालय के आदेश पर प्रहलाद सहित चार के विरुद्ध गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चारों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed