फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पारा लुढ़का, सर्द हवा से गलन बरकरार

पारा लुढ़का, सर्द हवा से गलन बरकरार

Sun, 28 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पारा लुढ़का, सर्द हवा से गलन बरकरार
फैजाबाद। जिले में सर्द हवाओं से निजात नहीं मिल रही है। पछुआ हवाओं से गलन भरी ठंड बरकरार है। रविवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। दस बजे तक घने कोहरे के चलते जनजीवन बेहाल रहा। बर्फीली हवाओं की वजह से रात का तापमान और लुढ़क गया। अभी भी मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

शीतलहर के प्रकोप से लोग परेशान हैं। पहाड़ों पर तेज हो रही बर्फबारी से बर्फीली हुई हवाएं लोगों के जेहन में नस्तर की तरह चुभ रही हैं। रविवार की सुबह लोग घने कोहरे की चपेट में रहे। दस बजे तक घना कोहरा होने से यातायात बाधित रहा। 11 बजे तक आसमान साफ हुआ तो सूर्यदेव के दर्शन हुए, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। दिन में धूप थोड़ा चटख होने से लोग घर से निकलने का साहस जुटा सके। दोपहर बाद छावनी क्षेत्र में स्थित कंपनी गार्डेन, गुप्तारघाट व शहर के गुलाबबाड़ी में लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने परिवार सहित गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाया। वहीं 2.6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं से रात का तापमान और लुढ़क गया, जिससे शाम होते ही लोगों को फिर कंपकंपी छूटने लगी। रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम चार डिग्री रहा। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं दिख रहा है। सुबह-शाम कोहरा छाने के साथ दिन में धूप खिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed