फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आपकी मदद के लिए पुलिस हमेशा तैयार : एसपी

आपकी मदद के लिए पुलिस हमेशा तैयार : एसपी

Sat, 30 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
आपकी मदद के लिए पुलिस हमेशा तैयार : एसपी
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। युवा अपनी सोच बदलें। समाज में बदलाव अपने आप आ जाएगा। पुलिस बाहर से नहीं, इसी समाज के लोग हैं। इन्हें अपना मित्र समझ कर सुख-दुख की हर बात को साझा करें। भयभीत होने की जरूरत नहीं है। पुलिस एक फोन पर आपकी सुरक्षा व रक्षा के लिए तत्पर मिलेगी। आज की सबसे बड़ी जरूरत नियमों के पालन में युवाओं की भूमिका है जो अपने घर परिवार से शुरू कर समाज को सही रास्ते पर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के सिरौलीगौसपुर राजकीय इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में तमाम प्रकार की विसंगतियां हैं। हमारा समाज पुरुष प्रधान रहा है। लेकिन आज वह स्थिति नहीं है। सब बदल चुका है। आज हर क्षेत्र में बेटियां आगे हैं। प्लेन चलाने से लेकर बार्डर तक की सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनाये गए हैं। इसके तहत पाक्सो एक्ट बना है। तो महिलाओं के उत्पीड़न से निपटने के लिए 1090, 181 जैसी हेल्पलाइन सुविधा पूरी दुनिया में जानी जाती है। विदेशों से लोग इस सुविधा पर शोध करने आ रहे हैं। उन्होंने स्टूडेंट से अपील की किबाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें व ट्रिपल राइडिंग न करें। सभी को इसके लिए प्रेरित करें। जिससे हादसों में जान वाले जान को बचाया जा सके।
विज्ञापन


आयोजन के लिए अमर उजाला को बधाई
अमर उजाला द्वारा आयोजित इस पुलिस की पाठशाला का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। इससे बच्चे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे। इस कॉलेज में आज हुए इस आयोजन के लिये हम अमर उजाला को बहुत-बहुत बधाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विजय कृष्ण यादव, प्रधानाचार्य

जागरूक हों महिलाएं
आजकल महिला सुरक्षा की बात हर कोई करता है। फिर भी महिलाओं का ही उत्पीड़न ज्यादा होता है। महिलाओं को जागरूक व शिक्षित होने की जरूरत है, जिससे वह उत्पीड़न का शिकार न हों।
मांशी सोनकर

ट्रैफिक नियमों का करें पालन
जानकारी के अभाव में लोग ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करते है और हादसों का शिकार हो जाते है। ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट बाइक चलाने की वजह से छोटी सी दुर्घटना होने पर लोगों की जान भी चली जाती है।
शिवांक बाजपेई

पुलिस के प्रति बदलें मानसिकता
अक्सर जनता पुलिस के पास अपनी फरियाद ले जाने से डरती है। पुलिस के प्रति अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है, जिससे उनकी समस्या का निदान हो सके।
सुधीर कुमार

नशे में गाड़ी चलाने वालों पर हो कार्रवाई
नशे की हालात में गाड़ी चलाने वालों की वजह से ही अधिकतर दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही हो, जिससे हादसों पर अंकुश लग सके।
अंकित कुमार


महिलाओं के प्रति बदलें सोच
हमारे देश की सभ्यता में नारी की पूजा होती है। सभी को जागरूक होकर महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिये। बेटा और बेटी को समान अधिकार है। पुलिस से भयभीत न हों। पुलिस आपकी सुरक्षा का हरसंभव प्रयास करने के लिए हमेशा तत्पर है।

श्याम नारायण पांडेय, कोतवाल

पाठशाला से जागरूक होगा समाज
इस तरह की पाठशाला के आयोजन से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य जो अमर उजाला द्वारा किया जा रहा है। जो बहुत ही सराहनीय है। ऐसे आयोजन से बच्चों में जागरूकता आएगी और अपने को सुरक्षित महसूस करेंगे।
अनिल वर्मा, शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed