{"_id":"59bffbf84f1c1bb2688b5392","slug":"61505754104-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी में दुकाने निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी में दुकाने निलंबित
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरोसिन बाजार में बेचने वाले कोटेदार पर केस, तीन दुकानें सस्पेंड
अंबेडकरनगर। बसखारी ब्लॉक क्षेत्र के कार्ड धारकों में वितरण के लिए आया मिट्टी का तेल बाजार में बेचने वाले कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा राशन वितरण में मनमानी करने वाले तीन कोटेदारों के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायतें जांच में सही मिलने पर एसडीएम टांडा ने तीनों कोटे निलंबित कर दिए हैं।
तहसील दिवसों में ग्रामीण शिकायत कर रहे थे कि बसखारी ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम सोनहन के कोटेदार केशव उपाध्याय समय से अनाज और मिट्टी के तेल का वितरण नहीं करता है। इसी ब्लॉक में सेमउर खानपुर के कोटेदार अजीमुद्दीन पर ग्रामीणों ने राशन की चोरी का आरोप लगाया था। लखनपुर के कोटेदार हेमेंद्र कुमार पर जुलाई माह में निर्धारित तिथि से पहले ही अनाज वितरण किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के निर्देश दिए।
खाद्य निरीक्षक सुरेश कुमार सरोज की जांच में उक्त सभी शिकायतें सही पाई गईं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम टांडा नरेन्द्र सिंह ने तीनों कोटे निलंबित कर दिए। उधर बेलापरसा के कोटेदार रामसूरत पर 180 लीटर मिट्टी का तेल बसखारी बाजार स्थित एक दुकान पर बेचने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया था। जांच में यह शिकायत भी सही पाई गई। इस पर कोटेदार रामसूरत के विरुद्ध बसखारी थाने में केस दर्ज कराया गया। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक सुरेश कुमार ने केस दर्ज होने व कोटे के निलंबन होने की पुष्टि की है।