फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आग लगने से आरा मशीन व प्लाईवुड का गोदाम धधका

आग लगने से आरा मशीन व प्लाईवुड का गोदाम धधका

Wed, 13 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से आरा मशीन व प्लाईवुड का गोदाम धधका
रिसियामोड़ (बहराइच)। नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर में स्थित आरा मशीन व प्लाइवुड गोदाम में बुधवार भोर में अचानक आग लग गई। आरा मशीन और गोदाम धू-धू कर जल उठा। सूचना के बावजूद डेढ़ घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। एकत्रित मोहल्लेवासियों ने किसी तरह आग को काबू में किया। आग से लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पहुंचकर मुआयना किया है। अग्निकांड के चलते आसपास के लोग दहशत में रहे।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर में सुशील कुमार किठानिया की आरा मशीन स्थित है। आरा मशीन के एक हिस्से में प्लाईवुड व पेंट का गोदाम है। प्रतिदिन की तरह सुशील मंगलवार देर रात आरा मशीन और गोदाम में ताला लगवाकर पास में स्थित मकान पर चले गए। भोर में चार बजे के आसपास जब सफाईकर्मी झाड्ू लगा रहे थे तो उन सभी ने आरा मशीन के अंदर से धुंआ उठता देखा। पहले सभी ने समझा कि मच्छर भगाने के लिए लकड़ी जलायी गई है। लेकिन कुछ देर में आग धधक उठी। इस पर सफाईकर्मियों ने शोर मचाया। मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। तत्काल थाने व अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी दी गई। लेकिन दमकल वाहन आने में देर होते देख मोहल्ले के लोग स्वयं आग बुझाने जुट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह लपटों पर काबू पाया गया। लेकिन आरा मशीन के उपकरण और कीमती लकड़ियों के साथ गोदाम में स्थित प्लाई और पेंट का सामान भी धू-धू कर जल गया। लगभग 25 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस मामले में सूचना तहसील को भी दी गई है। मौके पर राजस्वकर्मियों ने पहुंचकर मुआयना किया है। लेकिन अभी तक मुआवजे की कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

चार घंटे तक रही अफरा-तफरी
आरा मशीन और प्लाईवुड गोदाम में आग लगने के चलते भोर में चार बजे से सुबह आठ बजे तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। आसपास केलोग इस आशंका से ग्रसित रहे कि कहीं उनका मकान आग की लपटों की चपेट में न आ जाए। लेकिन लपटों पर काबू पाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायी पुत्र ने दी तहरीर
रिसिया कस्बे में हुई अग्निकांड के घटना के मामले में व्यवसायी सुशील के पुत्र अंकित किठानिया ने रिसिया थाने में तहरीर देकर अग्निकांड से नुकसान का ब्यौरा दिया है। कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हो रही है। हालांकि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed