{"_id":"5999ce9f4f1c1b767e8b4801","slug":"61503252127-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, सिलेंडर फटने से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग, सिलेंडर फटने से अफरातफरी
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। एक सराफा की दुकान में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। इससे आग और भड़क गई।
धमाके की आवाज से लोगों में अफरातफरी मच गई। दुकान के अंदर रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवरात के अलावा अन्य सामान जल गया। हादसे में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान की आशंका है।
नगर के बस स्टेशन निवासी विनोद कुमार कौशल की लखनऊ हाईवे किनारे नाला के पास सराफा की दुकान है। उसी में बेटा अमित जेवरात की कारीगरी भी करता है।
रविवार सुबह अचानक दुकान में जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग सहम गए। जब लोग वहां पहुंचे तो दुकान बंद थी और अंदर से धुआं निकल रहा था।
सूचना के बाद मौके पर पुलिस और दुकान मालिक भी पहुंच गए। आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद आग को काबू में किया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखे तीन लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान जल गया।
पीड़ित ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। सूचना के बाद भी दमकल दो घंटे देर से पहुंची थी। इससे लोगों ने नाराजगी जताई।
पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। कोतवाल धनजंय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।