फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   60th foundation day of Home Guard day in Lucknow.

होमगार्ड विभाग: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 60वां स्थापना दिवस, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ली सलामी

Mon, 12 Dec 2022 02:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Dec 2022 02:36 PM IST
सार

यूपी के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्डस की मौजूदगी में होमगार्ड विभाग का 60वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके के राज्यमंत्री ने सलामी ली।

विज्ञापन
60th foundation day of Home Guard day in Lucknow.
समारोह का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग का 60वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को होमगार्ड्स मुख्यालय परिसर स्थित परेड ग्राउण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंग-बिरंगे झण्डे से सुसज्जित परेड ग्राउण्ड पर सेरमोनियल वर्दी से सजी महिला तथा पुरुष जवानों की सशस्त्र, यातायात तथा फायर फायटिंग प्लाटूनों के द्वारा प्रदर्शित रैतिक परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्डस, उ0प्र0 द्वारा स्वीकार किया गया।

विज्ञापन


रैतिक परेड में होमगार्ड जवानों के प्रदर्शन, देशभक्ति गीतों की बैण्ड धुन और अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्साह ने अद्भुत दृश्य सृजित कर परेड ग्राउण्ड पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों व उच्चाधिकारियों एवं जनमानस को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रातः 09:30 बजे भव्य रैतिक परेड का मान प्रणाम स्वीकार किया। परेड कमाण्डर धीरेन्द्र नाथ सिंह, जिला कमाण्डेन्ट, फतेहगढ, सेकेण्ड इन कमाण्ड राहुल कुमार, जिला कमाण्डेन्ट, सिद्धार्थनगर, परेड एड्जूटेन्ट हरिशंकर चौधरी, जिला कमाण्डेन्ट, हमीरपुर, कम्पनी कमाण्डर दिलीप कुमार फौजदार, बृजभान सिंह, बृजेश कुमार वर्मा और लाल साहब, निरीक्षक के नेतृत्व में आयोजित रैतिक परेड द्वारा मुख्य अतिथि राज्यमंत्री को उच्च स्तरीय सलामी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड में 12 प्लाटूनें सम्मिलित थीं जिसमें 03 प्लाटून 5.56 एमएम इन्सास रायफल के साथ, 04 प्लाटून पुरूष 303 रायफल के साथ, 3 प्लाटून महिला 303 रायफल के साथ तथा 1 प्लाटून यातायात एवं 1 प्लाटून फायर फायटिंग की सम्मिलित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed