{"_id":"599baadc85f5830981e83b2e57b569d8","slug":"6000-people-to-get-cheque-in-samajwadi-pension-yojna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन योजना: 6000 को मिलेगा चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन योजना: 6000 को मिलेगा चेक
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Oct 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 5 नवंबर को जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादी पेंशन योजना का शुभारंभ करते हुए 6000 पात्रों को चेक देंगे।
विज्ञापन
ये सभी पात्र लखनऊ जिले के होंगे। इन्हें समारोह स्थल तक लाने और छोड़ने की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा।
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कंप्यूटर प्रणाली से समाजवादी पेंशन योजना तथा एकीकृत पेंशन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।
नवंबर में ही किसी एक दिन का चयन कर प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ चयनित लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बंटवाया जाएगा।
इस योजना में 40 लाख लाभार्थियों को पेंशन दी जाएगी। आपातकालीन स्थिति के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी।