फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   60-year-old man misdeeds innocent seven-year-old girl In Lucknow police arrested

Lucknow News: सात वर्ष की मासूम से 60 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, बिस्कुट देने के बहाने ले गया था घर

Fri, 29 May 2026 11:13 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 29 May 2026 11:13 PM IST
सार

राजधानी में सात वर्ष की मासूम से 60 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। वह बिस्कुट देने के बहाने बच्ची को घर ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
60-year-old man misdeeds innocent seven-year-old girl In Lucknow police arrested
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में शुक्रवार दोपहर बिस्कुट खिलाने के बहाने 60 वर्षीय बुजुर्ग सात साल की बच्ची को घर ले गया और फिर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन कक्षा एक की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी 60 वर्षीय मो. शकील उसे बिस्कुट खिलाने की बात कहकर घर ले गया। उसे अपने घर का दरवाजा बंद करते समय एक युवक ने देख लिया। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद जब मासूम बाहर नहीं निकली तो उस युवक ने बुजुर्ग के घर का दरवाजा खटखटाया, पर जवाब नहीं मिला। युवक किसी तरह छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचा और बच्ची को निकाला। इस बीच आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने बच्ची को घर पहुंचाया। सहमी मासूम ने रोते हुए घटना की जानकारी घरवालों को दी। वह आनन-फानन बच्ची को लेकर ठाकुरगंज थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान के मुताबिक आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed