फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   6 year old girl got periods

Lucknow News: छह साल की बच्ची की माहवारी की घटना ने बना दिया मिलेट्स मैन

Mon, 27 Feb 2023 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
6 year old girl got periods
बीते 25 साल से वे पारंपरिक देसी खाना, मोटा अनाज ढूंढ रहे हैं, लोगों को इसके बारे में बता रहे हैं, उन्हें इसके लिए पद्मश्री सम्मान मिल चुका है। लोग उन्हें पद्मश्री डॉ. खादर वली के नाम से कम मिलेट्स मैन के नाम से ज्यादा जानते हैं। डॉ. वली रविवार को राजधानी में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (इंडिया) यूपी स्टेट सेंटर के मेहमान थे। इस दौरान उन्होंने एक सत्र को संबोधित किया।
विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि अमेरिका में एक छह साल की बच्ची में मासिक धर्म की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उन्होंने खानपान को लेकर एक शोध शुरू किया और देखते ही देखते वे मिलेट्स मैन बन गए। डॉ. वली कहते हैं कि मैं अमेरिका में था। वहां जब छह साल की बच्ची में मासिक धर्म होने की जानकारी मिली तो शोध शुरू किया। परिणाम में पता चला कि कृत्रिम दूध और अन्न के सेवन से हार्मोन के असंतुलन की समस्याएं बढ़ रही हैं। डॉ. वली ने कहा कि हम सिर्फ सफेद चावल और गेहूं पर निर्भर होकर रह गए हैं। जबकि 3000 से अधिक अन्न उपजाए जा सकते हैं। ये मेरा प्रारंभिक विश्लेषण हैं, वास्तव में संख्या 6000 तक हो सकती है।
विज्ञापन



डॉ. वली ने कहा कि वे कडू कृषि कर रहे हैं, ये जंगल की खेती भी कहलाती है। चावल, गेहूं, दूध, मांसाहारी भोजन, असमय खाने की आदतें आदि कई बीमारियों की जड़ हैं। आयोजन में संस्थान के अध्य मसर्रर नूर खां, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीबी सिंह, पूर्व अध्यक्ष आरके त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मानद सचिव डॉ. जसवंत सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed