{"_id":"600646f18ebc3e33de66c48d","slug":"6-superintending-engineers-of-irrigation-department-got-new-posting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के 6 अधीक्षण अभियंताओं को मिली नई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के 6 अधीक्षण अभियंताओं को मिली नई तैनाती
Tue, 19 Jan 2021 08:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 Jan 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने सिविल संवर्ग के 6 अधीक्षण अभियंताओं को स्थानांतरित करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। विशेष सचिव प्रियंका निरंजन की ओर से जारी आदेश में इन अभियंताओं से तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। नव प्रोन्नत अभियंता आलोक चतुर्वेदी को कार्यालय प्रमुख अभियंता के यहां तैनाती की गई है। कौशलेश प्रसाद पांडेय को द्वितीय मंडल सिंचाई, कार्य कानपुर भेजा गया है।
अवधेश कुमार शर्मा को कार्यालय प्रमुख अभियंता, संतोष कुमार पांडेय सिंचाई कार्य मंडल मुरादाबाद, धर्मेंद्र कुमार नवप्रोन्नत को बाढ़ मंडल लखीमपुर खीरी और किरन पाल सिंह वर्मा को वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी यमुना, ओखला के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के एक अधीक्षण अभियंता समेत 16 अभियंताओं को ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास अधिकारी परियोजना में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है।