फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5th phase election in up

5वां चरण: क्या मोदी खिला पाएंगे कुम्हलाया 'कमल'?

Sun, 04 May 2014 10:10 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
5th phase election in up

चुनावी समर निर्णायक दौर में है। यूपी में पांचवें चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


इसी चरण में मोदी लहर की कड़ी परीक्षा भी होनी है। इस चरण की 15 सीटों पर भाजपा को उम्मीदें तो हैं लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं हैं।

इनमें से फिलहाल 7 कांग्रेस, 5 बसपा ओर 3 सीटें सपा के पास हैं। भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई।
a
पुराने नतीजों को आधार बनाएं तो इन सीटों पर भाजपा को कांग्रेस और बसपा से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। देखना होगा मोदी लहर कुम्हलाया कमल खिल पाता है कि नहीं।

क्यों है भाजपा को जीत की उम्मीद

5th phase election in up

इन सीटों पर भाजपा उम्मीद इसलिए कर सकती है क्योंकि इस चरण की अधिकांश सीटें उस जमीन पर हैं जो अतीत में भाजपा के लिए उर्वरा रही है।

भगवा एजेंडे के प्रमुख हिस्से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के आंदोलन का हिस्सा रही इस धरती ने भाजपा के सफर को फर्श से अर्स पर पहुंचाने में योगदान दिया।

भाजपा का ग्राफ बढ़ाने और प्रदेश से लेकर केंद्र तक सरकार बनाने में इस इलाके की सीटों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौतियां दूसरी पार्टियों के लिए भी है

5th phase election in up

जहां तक चुनौतियों का सवाल है तो कारण आबोहवा में परिवर्तन हो अथवा भाजपा का कमजोर संगठन या फिर सूबे की राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव, पिछले दो चुनावों से यहां कमल कुम्हलाता ही रहा है।

कुछ सीटें ऐसी भी हैं जहां राम लहर में भी पार्टी का परचम नहीं लहरा पाया।

चुनौतियां कांग्रेस, बसपा और सपा के लिए भी कम नहीं हैं। भाजपा जहां सीटें जीतने की चुनौती से जूझ रही है तो इन दलों के सामने अपनी सीटें बचाने की चुनौती खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed