फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   59 percent population took the first dose of covid vaccine.

कोविड अपडेट: यूपी की 59 फीसदी आबादी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, 24 घंटे में 14 नए मरीज मिले

Sat, 02 Oct 2021 11:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Oct 2021 11:23 AM IST
सार

यूपी में अब तक 10 करोड़ 88 लाख लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। वहीं, 2 करोड़ 14 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

विज्ञापन
59 percent population took the first dose of covid vaccine.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोविड टीकाकरण के लिए पात्र उत्तर प्रदेश की 59 फीसदी से अधिक आबादी ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। अब तक 8 करोड़ 74 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार, 02 करोड़ 14 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 10 करोड़ 88 लाख से अधिक हो चुका है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। प्रदेश के 31 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। 22 जिलों में केवल एक-एक एक्टिव मरीज ही शेष हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में बीते 24 घंटे में हुई 01 लाख 92 हजार 692 सैम्पल की टेस्टिंग में 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 13 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 797 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 66 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 153 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। अब तक 7 करोड़ 89 लाख 56 हजार 839 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुई सर्वाधिक टेस्टिंग है।

यूपी में कोरोना पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से भी कम

प्रदेश में औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से भी कम हो गई है और रिकवरी दर 98.8 फीसदी है।

कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 31 जनपदों (अमेठी, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, चन्दौली, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कासगंज, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर और उन्नाव) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed