{"_id":"f46cbbeb213709b00ce8664aa148592f","slug":"58-thousand-shiksha-mitra-on-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 हजार की हुंकार, वादा नहीं 'जॉब' दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 हजार की हुंकार, वादा नहीं 'जॉब' दो
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Dec 2013 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पद पर समायोजन का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर शनिवार को भी शिक्षा मित्र अनिश्चित कालीन अनशन पर डटे रहे।
विज्ञापन
लक्ष्मण मेला मैदान में डटे शिक्षा मित्रों का कहना है कि 58 हजार शिक्षा मित्र अब सरकार के वादे के मुताबिक समायोजन शासनादेश लेकर ही यहां से हटेंगे।
उप्र. शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश में एक लाख 69 हजार शिक्षा मित्र प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 3500 रुपए में कार्य कर रहे हैं।
इनमें से 58 हजार का बीटीसी प्रशिक्षण कर चुके हैं। लेकिन अब तब शिक्षक पद पर समायोजन की प्रक्रिया नहीं हुई है।
उनका कहना है कि बेसिक शिक्षा अध्यापक नियमावली 1981 के 19वें संशोधन को करते हुए शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा सरकार पूरा कर दे वे अनशन समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन
साथ ही मांग की है कि बीटीसी प्रशिक्षण कर रहे दूसरे व तीसरे बैच के शिक्षा मित्रों का मानदेय 35 सौ से बढ़ाकर 10 हजार कर दिया जाए।