फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   58 roads in flood-ravaged Faizullaganj and the old city will be reconstructed at a cost of 126 crore.

Lucknow News: बाढ़ से बर्बाद फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, खर्च होंगे 126 करोड़

Tue, 20 Oct 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
58 roads in flood-ravaged Faizullaganj and the old city will be reconstructed at a cost of 126 crore.
फैजुल्लागंज में बाढ़ के बाद बदहाल पड़ा दाउद नगर जाने वाला मार्ग। -संवाद
लखनऊ। बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें फैजुल्लागंज की सड़कों के लिए करीब 98 करोड़ और पुराने शहर की सड़कों के लिए 28 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। फैजुल्लागंज नाम से चार वार्ड हैं लेकिन बाढ़ का सबसे ज्यादा असर फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में हुआ था। यहां करीब 12 कॉलोनियों की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दाउद नगर, मामा कॉलोनी, पीली कॉलोनी, घैला, मिल्लत नगर, गाजीपुर बलराम और महर्षि नगर समेत कई इलाकों में सड़कें दलदल में तब्दील हो गई हैं। इनकी हालत चलने लायक नहीं बची है।
विज्ञापन

नगर निगम ने फैजुल्लागंज की 44 सड़कों को नए सिरे से बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। इनमें बिठौली चौराहे से प्रधान मैरिज हॉल तक, मिल्लत नगर में कच्ची ढाल से शानू टेंट हाउस तक और पुराने दाउद नगर में भुइयन देवी मंदिर से मुख्य नाले तक सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा ककौली चौराहे से मुबारकपुर चौराहे तक, लोहरामऊ में इनोवेशन पब्लिक स्कूल से मुख्य नाले तक और अटल बिहारी कॉलोनी की आंतरिक सड़कों का निर्माण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


दाउद नगर की दुर्गापुरी कॉलोनी, गायत्री धाम कॉलोनी, मामा कॉलोनी और पवन विहार कॉलोनी के अलावा हरिओम नगर तथा तिरंगा चौराहे से जीपीएम पब्लिक स्कूल होते हुए चौबे डेयरी मोड़ तक सड़क निर्माण के कार्य भी योजना में शामिल किए गए हैं। इन सभी कार्यों पर करीब 98 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने शहर के तीन वार्डों में भी काम
बाढ़ से पुराने शहर के मल्लाही टोला प्रथम, बालागंज और लालजी टंडन वार्ड के कई इलाकों की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई थीं। यहां नुकसान फैजुल्लागंज की तुलना में कम रहा, लेकिन खराब सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 14 सड़कों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन पर 28 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। मल्लाही टोला प्रथम वार्ड के मिश्रीबाग में रियाज के घर से मान सिंह के घर होते हुए गुंजन के घर से अवस्थी ट्रेडर्स तक सड़क निर्माण, मूकबधिर विद्यालय से शिव मंदिर चौराहे तक तथा अन्य मार्गों पर आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण प्रस्तावित है।

कैटल कॉलोनी के पास नाले पर दीवार बनाने का काम भी इसमें शामिल है। बालागंज वार्ड के हरी नगर में वेलकम मैरिज हॉल, संजय सिंह और फरीद अहमद के घर के पास की गलियों में सीसी सड़क और नाली बनाई जानी है। वहीं, लालजी टंडन वार्ड में टांड खेड़ा, गुलमी खेड़ा और जेहटा गांव तक मुख्य मार्ग, आंतरिक गलियों तथा प्राथमिक विद्यालय से साधू बाबा मंदिर होते हुए जेहटा गांव तक सीसी सड़क और नाली के निर्माण की योजना है।


कोट

बाढ़ से खराब हुई सड़कों को बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को बजट के लिए भेजा गया है। जैसे ही बजट जारी होगा सड़कों को बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।

- महेश वर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज इलाके में रोशनी की व्यवस्था बेहतर करने के लिए नगर निगम 100 नए पोल लगाकर उन पर स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। इस काम पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए नगर निगम ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत यांत्रिक) मनोज प्रभात ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाके में अब तक 50 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। शेष स्थानों पर नए पोल लगाने और उन पर लाइटें लगाने का काम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed