{"_id":"630b4345d231d64ccc3b7afd","slug":"56-percent-seats-are-filled-in-government-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITI: आईटीआई की 56 फीसदी सरकारी सीटें ही भरीं, दूसरी सूची जल्द, निजी संस्थानों की सीटें भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITI: आईटीआई की 56 फीसदी सरकारी सीटें ही भरीं, दूसरी सूची जल्द, निजी संस्थानों की सीटें भी खाली
Sun, 28 Aug 2022 03:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Aug 2022 03:58 PM IST
सार
व्यवसायिक शिक्षा संस्थानों में अभी तक 56 फीसदी सीटें ही भरी हैं। अभ्यर्थियों के दाखिले न लेने से अधिकारी चिंतित दिखे। निजी शिक्षण संस्थानों की हालत तो और भी ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त दो दिन देने के बावजूद दाखिलों में विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई है। अभी तक सरकारी संस्थाओं की करीब 56 फीसदी सीटें ही भरी हैं। जबकि निजी संस्थानों में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार सरकारी संस्थानों के लिए पहली सूची में करीब 98 हजार अभ्यर्थियों की मेरिट जारी की गई थी। इसमें लगभग 55 हजार दाखिले हुए हैं। इस सूची के अभ्यर्थियों को पहले 23 अगस्त तक दाखिले का मौका मिला था। बाद में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी। उम्मीद थी कि दाखिले का रुझान अच्छा रहेगा लेकिन लगभग 44 फीसदी अभ्यर्थियों ने दाखिला नहीं लिया।
विज्ञापन
खास बात यह कि मोबाइल फोन पर मैसेज व कॉल करके भी सूचना दी गई। इसके बावजूद दाखिले के लिए रुझान न दिखने से अधिकारी चिंतित हैं। हालांकि अब दूसरी सूची जारी 30 अगस्त तक जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
उधर निजी संस्थानों में दाखिले की स्थिति तो और भी गड़बड़ है। इन संस्थानों में लगभग 3 लाख 98 हजार सीटें हैं। पर इन सीटों पर दाखिले के लिए महज एक लाख 31 हजार आवेदन ही आए हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी बहुत कम दाखिले हुए हैं।