फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   551 beds and many more facilities will increased in SGPGI

पीजीआई:सीएम ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास, बढ़ेंगे 551 बेड, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

Tue, 16 Oct 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Oct 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
551 beds and many more facilities will increased in  SGPGI
योजनाओं का शिलान्यास करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मरीजों के लिए राहत भी खबर। एसजीपीजीआई में अलग-अलग विभागों में 551 बेड बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीजीआई में 600 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और तीन सेवाओं का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


अभी पीजीआई में कुल 1026 बेड हैं। यहां जल्द ही रोबोटिक सर्जरी, नया डायग्नोसिस ब्लॉक, न्यूरोलॉजी लैब आदि का भी निर्माण होगा। लोकार्पित परियोजनाओं में हिपेटोबिलियिरी डिजीजेज एंड लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर में 112 बेड होंगे।
विज्ञापन


इसमें 19 बेड आईसीयू की सुविधा से युक्त हैं। इस पर करीब सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस सेंटर में 24 संकाय सदस्य और 26 सीनियर रेजीडेंट नियुक्ति किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए भवन में लिवर प्रत्यारोपण के साथ इसके मरीजों को अत्याधुनिक तकनीक से सेवाएं दी जाएंगी। निदेशक प्रोफेसर राकेश कपूर ने कहा नई परियोजनाओं से पूरे प्रदेश के मरीजों को फायदा मिलेगा।

बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन एवं स्टेम सेल रिसर्च सेंटर

551 beds and many more facilities will increased in  SGPGI
वार्ड का शिलान्यास कर उसका मॉडल देखते व भूमि पूजन करते योगी - फोटो : अमर उजाला
हिमैटोलाजी विभाग में 41 करोड़ की लागत से तीन परियोजनाएं तैयार की गई हैं। इसमें बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन यूनिट (बीएमटी) एवं हिमैटोलोॅजी वार्ड, हिमैटोलॉजी टीचिंग ब्लॉक, डायग्नोस्टिक ब्लॉक तथा स्टेम सेल रिसर्च सेंटर खोला गया है।

बीएमटी के लिए नौ बेड और वार्ड के लिए 40 बेड आरक्षित हैं। विभाग की सभी सुविधाएं एक छत के नीचे होने से मरीजों को फायदा मिलेगा। यहां अब तक 78 ट्रांसप्लांट किए गए हैं।

इससे एप्लास्टिक एनीमिया, थैलेसिमिया, हिमोफिलिया के मरीजों को फायदा मिलेगा। इस कॉलेज से चिकित्सकीय प्रयोगशाला से जुड़े बीएससी एवं एमएससी के 12 कोर्स संचालित किए जाएंगे।

स्वीकृत 120 सीटों के सापेक्ष 52 छात्रों को प्रवेश दिया जा चुका है। 2009 में स्वीकृत इस परियोजना पर राज्य सरकार 1422.86 करोड़ खर्च कर चुकी है। प्रयोगशाला उपकरणों पर 4.52 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 
 

बनाया जाएगा पांच मंजिला भवन

551 beds and many more facilities will increased in  SGPGI
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी मेडिसिन व गुर्दा प्रत्यारोपण केंद्र के लिए पांच मंजिला भवन बनाया जाएगा। दो-दो मंजिल इमरजेंसी मेडिसिन और गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए होगी। एक मंजिल पर मरीज व तीमारदार से जुड़ी सुविधाएं होंगी।

 

इमरजेंसी मेडिसिन विभाग 210 बेड का बनेगा। इसमें 60 बेड आईसीयू हैं। हार्ट अटैक, ब्रेन स्टोक, खून की उल्टी होने और आकस्मिक महामारी जैसी स्थिति पर मरीजों को यहां भर्ती किया जाएगा।

 

इसी तरह गुर्दा प्रत्यारोपण केंद्र में 180 बेड होंगे। यहां रोज करीब 100 डायलिसिस और हर सप्ताह छह गुर्दा प्रत्यारोपण होगा। इस भवन पर 180 करोड़ और उपकरणों पर 53 करोड़ खर्च होंगे।


एसजीपीजीआई के सीएमएस प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि संस्थान में जल्द कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसमें पुरानी ओपीडी के स्थान पर 135 नए बेड तैयार करने का प्रस्ताव है। इसी तरह रोबोटिक सर्जरी को 27 करोड़ से रोबोट खरीद और तीन नए माड्यूलर ओटी तैयार होगी।

पोस्ट ऑपरेटिव आईसीयू में आठ बेड का विस्तार, नई न्यूरोलाजिकल लैब, नई डायग्नोसिस ब्लॉक, एमआरएच विभाग में आठ बेडों का विस्तार, यूरोलाजी विभाग में स्टोन सेंटर का विस्तार का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed