फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   550 school vehicle are unfit in Lucknow.

School opening: कल से खुलेंगे स्कूल, 550 वाहन अनफिट, चेकिंग अभियान चलाकर होगी जांच, किया जाएगा सीज

Thu, 30 Jun 2022 05:32 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Jun 2022 05:32 PM IST
सार

एक जुलाई से स्कूल खुलने वाले हैं। इस पर भी अभी कई स्कूलों ने वाहनों का फिटनेस नहीं कराया है। आरटीओ ने इसके खिलाफ एक जुलाई से अभियान चलाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
550 school vehicle are unfit in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं। इसे देखते हुए आरटीओ ने बच्चों को लाने व छोड़ने वाले अनफिट स्कूली वाहन (बस, वैन) सीज करने के साथ उस स्कूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का नोटिस दिया था। हालांकि, स्कूलवालों ने इसे हल्के में लिया है। यही कारण है कि नोटिस जारी होने के सात दिन बाद भी कुल 709 स्कूली वाहनों में से महज 159 ने ही बुधवार तक फिटनेस कराया है। वहीं, स्कूल खुलने में महज एक दिन है और अब तक 550 स्कूली वाहन अनफिट हैं। ऐसे में अंदेशा है कि इन अनफिट स्कूली वाहनों से ही बच्चों को सफर कराना पड़ेगा। उधर, आरटीओ इन पर कार्रवाई के लिए तैयार है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)  संदीप कुमार पंकज ने कहा कि स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिए टीमें बना दी जाएंगी।

विज्ञापन


कुछ स्कूल करा रहे वाहनों की फिटनेस
आरटीओ के नोटिस के बाद कुछ स्कूलों ने बस व वैन का फिटनेस कराना शुरू कर दिया है। मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सेंटर पर काफी तादात में ऐसे वाहन फिटनेस कराने पहुंचे थे। अधिकारियों के मुताबिक सीएमएस की कुल 90 बसों का फिटनेस हो चुका है। इसके अतिरिक्त लखनऊ पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका, जयपुरिया आदि स्कूलों के वाहनों का फिटनेस कराने का टाइम स्लॉट लिया गया है।
विज्ञापन


मान्यता निरस्त करने के लिए लिखेंगे पत्र
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रवर्तन इकाई जिस स्कूली वाहन को सीज करेगी, उसकी रिपोर्ट के आधार पर शासन को संबंधित स्कूल की मान्यता निरस्त करने के लिए पत्र लिखेंगे। स्कूल प्रबंधन शासन के सुरक्षा मानक पूरा कराने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में आंकड़े
कुल स्कूली वाहन : 2042  
इनमें से अनफिट : 709   
वाहन ने कराई फिटनेस : 159  

अनफिट पाए स्कूली वाहन तो सीज
डिप्टी जोनल कमिश्नर लखनऊ जोन परिवहन विभाग निर्मल प्रसाद ने कहा कि एक जुलाई से स्कूली वाहनों के खिलाफ बड़ा चेकिंग अभियान चलेगा। इसमें जो बस व वैन अनफिट पाई जाएगी, उसे सीज कर देंगे। साथ ही संबंधित थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed