फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   55 corona patients found in Uttar Pradesh in last 24 hours.

यूपी: प्रदेश में नियंत्रण में है कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में सिर्फ 55 नए मरीज मिले

Wed, 21 Jul 2021 03:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Jul 2021 03:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के 40 जिलों में एक्टिव केस की संख्या इकाई अंक में शेष है। संयम और जागरूकता के प्रयासों से बहुत जल्द यह जिले भी कोरोना मुक्त हो सकते हैं।

विज्ञापन
55 corona patients found in Uttar Pradesh in last 24 hours.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। हर दिन ढाई से तीन लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर न्यूनतम है। जनपद अलीगढ़, बलरामपुर, एटा, महोबा, ललितपुर, हाथरस, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। ये जिले अब कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


40 जिलों में एक्टिव केस की संख्या इकाई अंक में शेष है। संयम और जागरूकता के प्रयासों से बहुत जल्द यह जिले भी कोरोना मुक्त हो सकते हैं। विगत दिवस किसी भी जिले में दोहरे अंक में नए केस की पुष्टि नहीं हुई। 45 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 30 जिलों में इकाई के अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 1,036 है। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। मुख्यमंत्री योगी ने ये निर्देश टीम-9 की बैठक में अफसरों को दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। विगत 24 घंटे में 02 लाख 46 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की गई और 55 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 107 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इस अवधि में पॉजिटिविटी दर 0.02 प्रतिशत रही। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 6 करोड़ 30 लाख 55 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। 16 लाख 84 हजार 230 से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी गो-आश्रय स्थलों की गहन पड़ताल कराई जाए। संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को जिलों में भेज कर गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण कराएं। एक सप्ताह में जिलावार स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। हरा चारा-भूसा आदि के समुचित प्रबंध हों। कहीं भी अगर दुर्व्यवस्थाओं के कारण गोवंश की मृत्यु हुई तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed