{"_id":"621bb2de16e38f1ab27323a3","slug":"55-86-percent-voter-turnout-in-amethi-amid-tussle-lucknow-news-lko6196573113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बीच अमेठी में 55.86 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी के बीच अमेठी में 55.86 फीसदी मतदान
विज्ञापन
67 : गौरीगंज : शहर के कटरा लालगंज बूथ पर उमड़े मतदाता। -संवाद
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में छिटपुट कहासुनी के बीच 55.86 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव स्थित मतदान केंद्र पर सीआरपीएफ जवान व क्यूआरटी में तैनात सिपाही से मारपीट में पुलिस ने तीन नामजद व 25-30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी है।
पांचवें चरण में शामिल विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर, गौरीगंज, अमेठी और तिलोई में रविवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के दौरान अमेठी विधानसभा क्षेत्र के धौरहरा में फर्जी वोटिंग को रोकने की कोशिश कर रहे सीआसरपीएफ जवान से भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने गाली गलौज व मारपीट की। हालांकि बाद में बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची तो उपद्रवी भाग खड़े हुए।
इसी विधानसभा क्षेत्र के भीमी गांव में भाजपा समर्थक बूथ से 200 मीटर की परिधि में बड़ी मात्रा में भोजन के पैकेट तैयार करवा रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ अर्पित कपूर ने इसे रोकने की कोशिश की तो ग्रामीण बवाल पर आमादा हो गए। हालांकि बाद में बड़ी संख्या में फोर्स लेकर पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान जहां कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से थोड़ी दिक्कत आई वहीं अमेठी के भौसिंहपुर समेत कुछ बूथों पर सुरक्षाकर्मी व अभिकर्ताओं की तू-तू मैं-मैं हुई। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के मंगौली बूथ पर भाजपा व कांग्रेस समर्थकों ने आपस में भिड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हेें खदेड़ दिया।
इसी तरह जगदीशपुर के कांग्रेस प्रत्याशी विजय पासी पर इस बूथ संख्या 81 व 82 पर मतदाताओं के ऊपर कांग्रेस को वोट देने का दबाव बनाने तथा यहीं के भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री सुरेश पासी पर एक बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने का आरोप लगा। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी दिनेश सिंह, एडीएम राजकुमार दुबे व एएसपी विनोद कुमार पांडेय देर शाम तक लगातार चारों विधानसभाओं का भ्रमण करते रहे।
सभी विधानसभा क्षेत्रों के आरओ व सर्किल सीओ के अलावा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही क्षेत्र में लगाई गई फोर्स भी भी पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। छह बजे तक लाइन में लगे मतदाताओं का वोट देर शाम तक डलवाया गया। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
अमेठी विधानसभा के धौरहरा गांव स्थित बूथ संख्या 211 व 212 उस समय बवाल हो गया जब वहां तैनात सीआरपीएफ के जवान ने फर्जी मतदान करने जा रहे एक युवक को वापस कर दिया। वहां मौजूद भाजपा समर्थक एजेंट व ग्राम प्रधान समूह में आकर जवान से मारपीट करने लगे। वीडियो बना रहे एक क्यूआरटी के सिपाही को भी इन लोगों ने नहीं छोड़ा। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद सबको बूथ से दूर खदेड़ दिया गया।
क्यूआरटी में तैनात सिपाही लवकुश की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लवकुश के अनुसार वह बूथ संख्या 211 व 2012 के बाहर मौजूद था। इस बीच देखा कि वहां पर एजेंट के रूप में मौजूद आशीष सिंह व कुलदीप सिंह अपने तीन चार साथियों के साथ रायगढ़ उड़ीसा बटालियन के सीआरपीएफ जवान अमनदीप के साथ धक्का मुक्की करते हुए उसकी वर्दी व बेल्ट खींच रहे हैं।
इसको देख लवकुश उसकी वीडियो बनाने लगा तो कुलदीप उसके पास आकर उसका मोबाइल छीनकर दूर फेंकते हुए उसके साथ भी धक्का-मुक्की करने गले। इसी बीच वहां के ग्राम प्रधान संजय सिंह उर्फ मुन्ना अपने करीब 25-30 समर्थकों के साथ मौके पर आ गए और उन लोगों की वर्दी पकड़कर धक्का-मुक्की व हाथापाई करने लगे। जब तक और फोर्स मौके पर पहुंची तब तक यह लोग धमकी देते हुए चले गए। संग्रामपुर पुलिस ने तीन नामजद व 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
भाजपाइयों ने सपा बूथ कार्यकर्ता को पीटा
भादर ब्लॉक क्षेत्र के गाजीपुर बूथ पर दिन में केशवपुर निवासी सपा कार्यकर्ता महेंद्र शुक्ल की भाजपाइयों से झड़प हो गई थी। आरोप है कि मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल महेंद्र को सीएचसी पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। एसओ रामगंज तरुण पटेल ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है। कहा तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।