फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5433 New corona cases in Lucknow , 14 died

कोरोना का राजधानी में नया रिकॉर्ड : 5433 और संक्रमित मिले, 14 की मौत

Thu, 15 Apr 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
5433 New corona cases in Lucknow , 14 died
5433 New corona cases in Lucknow , 14 died
लखनऊ। राजधानी में कोरोना रोजाना नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन पांच हजार से ज्यादा केस मिले। यह आंकड़ा 5433 रहा। वहीं, अस्पतालों में 14 मरीजों की जान भी चली गई। बुधवार को 1118 लोग डिस्चार्ज तो हुए, पर अब भी इलाज की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

सोमवार को छोड़कर 31 मार्च से कोरोना रोजाना नया रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को यहां 5,382 नए मामले थे तो बुधवार को आंकड़ा 5433 पहुंच गया। इस बीच राहत सिर्फ यह रही कि मौतों का आंकड़ा कुछ कम हुआ है। बुधवार को 14 लोगों की जान गई। इससे पहले यह आंकड़ा 20 से पार था। हालांकि, अब भी मरीजों को न तो बेड मिल रहे और न ही हेल्पलाइन से कोई मदद मिल रही है।
विज्ञापन

लविवि के दो और शिक्षक संक्रमित
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अंग्रेजी विभाग के एक शिक्षक इसकी चपेट में आ गए। इसके अलावा समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ शिक्षक व उनकी पत्नी भी संक्रमित हुई हैं। लॉ विभाग के एक शिक्षक और उनकी पत्नी में भी लक्षण मिले हैं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर कई बार संपर्क किया, लेकिन भर्ती नहीं किया। कहा गया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए मारमारी
कोरोना के इलाज के साथ इसकी जांच के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। निजी और सरकारी दोनों लैब में लंबी वेटिंग है। निजी लैब में प्रशासन की ओर से जांच रोकने का बहाना बनाया जा रहा है तो कहीं किट उपलब्ध न होने की बात कही जा रही है। राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की लैब में जांच कराने के लिए बुधवार को लंबी कतार दिखी।

रिकॉर्ड स्तर पर सक्रिय केस
राजधानी में कोरोना के 31,687 सक्रिय केस हैं। इतने केस पिछले एक साल में भी नहीं रहे। रोजाना 20 प्रतिशत मरीज ही डिस्चार्ज हो पा रहे हैं, जिससे सक्रिय केस लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, अप्रैल में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 175 पहुंच गई। लखनऊ में अब तक कोरोना से 1385 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed