{"_id":"5eb15c4c8a9c37259303be78","slug":"54-doctors-quarantine-in-raebareli-after-three-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में नर्सिंग होम संचालक सहित तीन कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए 54 डॉक्टर होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में नर्सिंग होम संचालक सहित तीन कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए 54 डॉक्टर होम क्वारंटीन
Tue, 05 May 2020 06:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंगहोम के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान रोक के बाद भी ओपीडी और बच्चों को भर्ती करके इलाज करने वाले रायबरेली के मधुबन रोड स्थित नर्सिंगहोम के संचालक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। बाल रोग विशेषज्ञ ने लक्षण दिखने पर निजी पैथालॉजी से जांच कराई थी। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आते ही उसके अस्पताल को बंद कराकर उसे पहले बटोही रिसॉर्ट में शिफ्ट किया गया, लेकिन हालात की गंभीरता को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
नर्सिंगहोम का संचालक 01 मई को जिला अस्पताल में हुए प्रशिक्षण में भी शामिल हुआ था इसलिए शहर के 20 नर्सिंगहोम के संचालकों समेत सभी 54 डॉक्टरों को भी होम क्वारंटीन करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सभी निजी चिकित्सकों के सैंपल सील कराकर जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
रविवार रात बाल रोग विशेषज्ञ में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। रात में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंगहोम बंद करा दिया। कोरोना संक्रमित चिकित्सक को बटोही रिसॉर्ट में ले जाकर भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित चिकित्सक की मां, पत्नी, तीन बच्चे और नौकरानी के साथ नर्सिंगहोम में काम करने वाले 15 लोगों के स्टाफ को भी बछरावां के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया।