फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5327 employees of Jal Nigam will be adjusted in Panchayati Raj and civic bodies.

यूपी: जल निगम के 5327 कर्मचारी पंचायती राज व नगर निकायों में होंगे समायोजित

Sat, 06 Mar 2021 07:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
5327 employees of Jal Nigam will be adjusted in Panchayati Raj and  civic bodies.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

आर्थिक तंगी से जूझ रहे जल निगम के 5,327 नियमित फील्ड कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग व नगर निकायों में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल निगम की ओर से दोनों विभागों को कर्मचारियों की सूची भेजी दी गई है। इसमें  अधिकांश कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी, तकनीकी और अकेंद्रीयत सेवा के हैं।

विज्ञापन


जल निगम ने अपर मुख्य पंचायती राज व निदेशक स्थानीय निकाय को पत्र भेजकर समायोजित होने वाले कर्मचारियों को पदवार चिह्नित कर विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। प्रबंध निदेशक जल निगम ने इस संबंध में शुक्रवार को दोनों विभागों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


आर्थिक संकट झेल रहे जल निगम को फील्ड में तमाम ऐसे कर्मियों के वेतन आदि का खर्च उठाना पड़ रहा है, जिनके पद के मुताबिक अब काम नहीं बचा है। अपना बोझ कम करने के लिए निगम ने ऐसे कर्मचारियों को उन विभागों में समायोजित कराने में जुटा है, जिनमें इनके पद के मुताबिक काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई उच्चस्तरीय बैठक में जल निगम में नियमित तौर पर नियुक्त फील्ड कर्मचारियों को इन दोनों विभागों में समायोजित करने की सहमति बनी थी। इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब यह कवायद शुरू हुई है। जल निगम के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों विभागों को सूची भेजी दी गई है। जल्द आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इनका समायोजन: जल कर लिपिक, पंप ऑपरेटर, प्लंबर, वर्क एजेंट, रनर, चौकीदार, फीटर, हैंडपंप मैकेनिक, पंप अटेंडेंट व इलेक्ट्रीशियन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed