फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   52 thousand voters are missing?

ढूंढे नहीं मिले 52 हजार से अधिक गायब वोटर

Sun, 13 Apr 2014 09:02 AM IST
ज्ञान सक्सेना /अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना /अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Apr 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
52 thousand voters are missing?

बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों में दर्ज पते पर हुई छानबीन के बाद भी इनका कोई सत्यापन नहीं हो पाया।

विज्ञापन


जिले की मतदाता सूची में दर्ज अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में मिले ऐसे 52427 गायब मतदाताओं को प्रशासन ने माइग्रेटेड मान इनके नाम वोटर लिस्ट से कटवा दिए हैं।

मतदाता सूचियों में नाम व पता दर्ज होने के बाद भी 18,781 मतदाता ऐसे हैं जो पूरे परिवार सहित गायब हैं। जबकि 33,646 ऐसे वोटर हैं जो सूची में दर्ज पते पर मौजूद ही नहीं हैं। ये परिवार को छोड़ कर किसी दूसरे स्थान पर जा चुके हैं।
विज्ञापन


मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर हुए सत्यापन कार्य के दौरान जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा हुए सत्यापन के दौरान वोटर लिस्ट में दर्ज इन मिसिंग वोटरों के बारे में पता चला। जानकार बताते हैं कि गायब 52,427 मतदाताओं ने वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआरसी सेंटर से तैयार रिपोर्ट के आधार पर इनमें सर्वाधिक 18,715 मिसिंग वोटर लखनऊ पूर्व और 13,088 वोटर लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट में जबकि सबसे कम 806 वोटर मोहनलालगंज विधानसभा में मिले।

वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के बाद भी सत्यापन के दौरान दर्ज पते से गायब मिले 52 हजार वोटरों में 18,781 वोटर तो पूरे परिवार के साथ और 33,646 परिवार के इतर गायब मिले।

मलिहाबाद में 908, बीकेटी में 4277, सरोजनीनगर में 6030, लखनऊ पश्चिम में 2159, लखनऊ उत्तर में 13088, लखनऊ पूर्व में 18715, लखनऊ मध्य में 2724, लखनऊ कैंट में 3720 और मोहनलालगंज में 806 मतदाता वोटर लिस्ट में दर्ज पते पर सत्यापन के दौरान गायब मिले।


वोटर लिस्ट में दर्ज ऐसे मिसिंग मतदाताओं के नाम पर पोलिंग के दौरान फर्जी वोट की आशंका को देखते हुए ही प्रशासन ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान ऐसे वोटरों के सूची में दर्ज पते पर वैधानिक नोटिस जारी की। नोटिस का जवाब न देने वाले ऐसे सभी 52,427 मिसिंग वोटरों का नाम मतदाता सूची से कटवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed