{"_id":"5b1d6c564f1c1bf26e8b73c4","slug":"51528654934-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नैचर गिरोह के तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन स्नैचर गिरोह के तीन बदमाश दबोचे
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन स्नैचर गिरोह के तीन बदमाश दबोचे
फैजाबाद। पूराकलंदर पुलिस ने शिवदासपुर चौराहे के पास से चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस व 4200 रुपये कैश बरामद हुआ है।
सीओ अयोध्या राजू साव ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर शिवदासपुर चौराहे पर घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान आमिर, सुक्कन उर्फ मोनू व मो. शब्बू निवासी अरुवावां थाना पूराकलंदर के रूप में हुई है।
आरोपियों के पास से दो बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस, लूट गए गहने और 4200 रुपये कैश बरामद हुए हैं। बताया कि ये लोग हाई-वे पर मौका देखकर महिलाओं से चेन व गहने छीन लेते थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने बीते 18 मई को शहर की कौशलपुरी कॉलोनी में चेन स्नैचिंग कराना कबूला है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भदरसा दिनेश कुमार पांडेय, एसआई अवधेश यादव, सिपाही विक्रम सिंह, वीरेंद्र यादव, भूपेंद्र सिंह व आशीष पांडेय शामिल रहे।