{"_id":"5b1430f04f1c1bb26e8b61cc","slug":"51528049904-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने खुद ही बना लिया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने खुद ही बना लिया रास्ता
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नगर पालिका सीतापुर के पूर्णागिरि मोहल्ले में जलभराव इस कदर हावी है कि दर्जनों घरों के संपर्क मार्ग मेन सड़क से कट गए हैं। इससे घर टॉपू पर बसे जैसा दिखाई दे रहा है। यह हालात इस वजह से हैं कि मोहल्ले में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां के बाशिंदों ने कई बार इसकी शिकायत की। जब प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी तो मजबूर होकर खुद ही रास्ता बनाने का बीड़ा उठा लिया। वह अपने घर परिवार के बच्चों के साथ मिट्टी डालकर रास्ता बना रहे हैं। अब इस रास्ते से होकर बच्चे स्कूल पढ़ने जाएंगे।
नगर पालिका सीतापुर के आखिरी छोर पर बसे मोहल्ला पूर्णागिरि में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यह नव विकसित कॉलोनी है। दिन प्रतिदिन आवासों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन सुविधाएं पहले से बढ़ने के बजाए कम हो रही हैं। पहले जहां पर मैदान था, बच्चे खेलते कूदते थे, अब वहां पर पक्के मकान बन चुके हैं, लेकिन जलनिकासी के लिए नाला न होने से घरों का गंदा पानी खाली पड़े प्लाट में भर रहा है। हाल ये है कि मकानों के चारो तरफ गंदा पानी भरा हुआ है। यहां पानी एकत्र होने के कारण उसमें काई जमने के साथ ही घासफूस उग आई है, जिससे कई घरों का संपर्क कट गया है। उनके दरवाजे पर गंदा पानी भरा हुआ है। इससे बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते हैं। इसको लेकर बाशिंदों ने जिलाधिकारी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब वह शिकायत करके हार गए तो रास्ता बनाने का खुदा ही जिम्मा उठा लिया। लोग अपने घर परिवार के बच्चों के साथ मिट्टी खोदकर रास्ता बना रहे हैं। इस रास्ते से होकर बच्चे स्कूल पढ़ने जाएंगे। वहीं, बाशिंदों में प्रशासन की इस लापरवाही से नाराजगी है।
मोहल्लेवासियों ने बयां किया दर्द
नहीं हो रही सुनवाई
पूरा मोहल्ला गंदे पानी की चपेट में आ चुका है। इससे संक्रामक रोग फैलने का डर बना हुआ है, लेकिन नगर पालिका की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- अनूप
बह जाएगा रास्ता
यही हालात रहे तो बरसात के समय और भी समस्याएं उत्पन्न होंगी। अभी तो कच्चा रास्ता बनाकर निकल जाएंगे, लेकिन बरसात के समय यह भी बह जाएगा।
- संजय
परेशान हैं मोहल्लेवासी
नगर पालिका एकदम लापरवाह बना हुआ है। शिकायत करते हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। इस लापरवाही की वजह से मोहल्लेवासी बहुत परेशान हैं।
- नरेंद्र
नहीं जा सकते हैं बाजार
कई घर टॉपू पर बस गए है। पूरे मकान के चारो तरफ पानी भरा हुआ है। इससे अगर घर के बाहर निकलकर बाजार जाना चाहें तो वह नहीं जा सकता है। - अशोक
कराया जाएगा इंतजाम
अधिकतर नव विकसित कॉलोनियां बिना ले आउट पास हुए ही बन गई हैं। इसी वजह से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। फिर भी यहां की जलनिकासी का इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
- निहाल चंद, ईओ