{"_id":"5b1430e74f1c1bf66e8b62cc","slug":"51528049895-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे को लेकर चलीं लाठियां व बल्लम, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जे को लेकर चलीं लाठियां व बल्लम, 10 घायल
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव (सीतापुर)। थानगांव थाना क्षेत्र के लाला पुरवा गांव में रविवार को सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, कांता व बल्लम चले, जिससे दोनों पक्ष के करीब 10 लोग जख्मी हो गए। एक घायल को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थानगांव थाना क्षेत्र के लाला पुरवा गांव निवासी राजेंद्र कुमार (22) का सुबह गांव के ही हरेराम से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। तकरार बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडा, कांता व बल्लम लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन हिंसक विवाद देख कोई भी बीचबचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मारपीट में एक पक्ष से राजेंद्र, मुंशीलाल (45), विनोद, रामकिशन व सुनैना तथा दूसरे पक्ष से जीतराम (42), हरेराम (40), रामबक्स, सहजराम व मोहिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के सदस्यों ने घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने राजेंद्र की नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।