{"_id":"5afb247c4f1c1bd4408b5809","slug":"51526408316-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के भाई की हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के भाई की हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र में प्रधान के भाई अनुज सिंह की हुई हत्या का सच जानने के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है। अब तक की तफ्तीश में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इसको लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मंगलवार को पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर का असलहा बरामद किया गया। इसी असलहे से प्रधान के भाई की हत्या की गई थी। पुलिस का मानना है कि हत्या में करीबियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। जल्द मर्डर का खुलासा होगा।
गौरतलब है कि जलालपुर बेही मजरे टिकठा मुसल्लेपुर के ग्राम प्रधान बिन्नू सिंह के भाई अनुज सिंह की एक सप्ताह पहले हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही विनोद सिंह, उदतेंद्र सिंह उर्फ गब्बू, राजेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चुनावी व व्यवसायिक रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुटी है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो वादी पक्ष की ओर से लिखाई गई एफआईआर के अलावा घटना में कई अन्य एंगल भी सामने आ रहे हैं, लेकिन इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। सीओ डलमऊ विनीत सिंह की देखरेख में घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है। सीओ विनीत सिंह, एसओ ओम प्रकाश सिंह मंगलवार को घटनास्थल जाकर फिर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की। इस दौरान एक नलकूप के बोरिंग के गड्ढे से 315 बोर का असलहा पाया गया। सीओ का कहना है कि असलहा को बोरिंग के गड्ढे में छिपाकर रखा गया था। इसी से प्रधान के भाई की हत्या की गई थी। जांच चल रही है। जांच में कुछ करीबियों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। जल्द मर्डर का पर्दाफाश होगा।