फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   किशोरी ने फांसी लगा जान दी, प्रेमी ने खाया जहर

किशोरी ने फांसी लगा जान दी, प्रेमी ने खाया जहर

Mon, 23 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
किशोरी ने फांसी लगा जान दी, प्रेमी ने खाया जहर
किशोरी ने फांसी लगा जान दी, प्रेमी ने खाया जहर
विज्ञापन


सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र में परिवार की बंदिशों से परेशान प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी, तो प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

उसे गंभीर हालत में हरदोई जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की पक्ष ने प्रेमी के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज करा रखा है।
विज्ञापन


पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम रुकंदीपुर निवासी होशियार सिंह यादव की पुत्री रजनी यादव (16) का गांव के ही सर्वेश (19) से प्रेम प्रसंग चलता था।

इसकी भनक लगने पर दोनों के परिवारीजनों ने कड़ी आपत्ति जताई, इसके साथ ही दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई। इस पाबंदी की वजह से प्रेमी युगल परेशान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते तीन दिन पहले सर्वेश व रजनी घर से भाग गए। रजनी के घरवालों ने दोनों को इधर-उधर तलाशा। कुछ पता नहीं चलने पर रजनी के परिवारीजन ने सर्वेश आदि के खिलाफ पिसावां थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

बताते हैं कि, जब इसकी भनक प्रेमी युगल को लगी, तब दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया। रजनी ने गांव के बाहर एक पेड़ में दुपट्टे का फंदा कसकर फांसी लगा ली।


इससे रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सर्वेश ने जान देने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

सर्वेश के परिवारीजनों की मानें तो उसे जब ये खबर मिली कि रजनी ने फांसी लगाकर जान दे दी है, तब उसने भी आत्महत्या का प्रयास किया है। परिवारीजनों ने सर्वेश को हरदोई जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed