{"_id":"5ac3b78f4f1c1bf0618b54cd","slug":"51522775951-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो लाख बच्चों-महिलाओं को जल्द मिलेगा लड्डू व दलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो लाख बच्चों-महिलाओं को जल्द मिलेगा लड्डू व दलिया
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 2548 आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत पौने दो लाख से अधिक बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए खुशखबरी है। दिसंबर से बंद पड़ी पुष्टाहार योजना में पंजीरी के बाद अब इन्हें अप्रैल के अंत से न सिर्फ नमकीन दलिया, बल्कि लड्डू भी मिलेगा। ई-टेंडरिंग के माध्यम से चयनित कार्यदायी संस्था की ओर से नमकीन दलिया व लड्डू सीधे आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा। दिसंबर तक पुष्टाहार के तहत पंजीरी पहले ब्लॉकस्तर पर पहुंचाई जाती थी, इसके बाद उसे आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजा जाता था। इसमें अक्सर पुष्टाहार की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आती रहती थीं। इस पर अंकुश लगाने के लिए अब नई योजना शासन ने शुरू की है।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दो हजार 548 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें जहां एक लाख 48 हजार बच्चे पंजीकृत हैं, वहीं लगभग 19 हजार गर्भवती व साढ़े आठ हजार धात्री महिलाएं भी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत हैं। इन्हें बीते दिसंबर से पुष्टाहार योजना के तहत उपलब्ध कराई जाने पंजीरी मिलना बंद हो चुकी है। दरअसल दिसंबर से पहले टेंडर के बाद चयनित कार्यदायी संस्था की ओर से पुष्टाहार पहले ब्लॉकस्तर पर भेजा जाता था। इसके बाद उसे संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाया जाता था। इस प्रक्रिया में अक्सर पुष्टाहार की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आती रहती थीं।
आए दिन मिलने वाली शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए ही बीते दिनों शासन ने पुष्टाहार योजना के तहत पंजीरी का वितरण बंद कर दिया। इसके स्थान पर अब नमकीन दलिया व लड्डू दिए जाने की घोषणा की गई। विभागीय अधिकारी शेषनाथ वर्मा ने बताया कि अब ई-टेंडरिंग के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन होगा। इसके बाद चयनित कार्यदायी संस्था की ओर से सीधे आंगनबाड़ी केंद्रों पर नमकीन दलिया व लड्डू पहुंचाया जाएगा। इससे एक तरफ जहां बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को प्रोटीनयुक्त दलिया मिलेगी, वहीं ताजा लड्डू भी मिलेगा। योजना का लाभ संबंधित को मिल सके, इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अप्रैल में ही शुरू होगी योजना
योजना के तहत अप्रैल के अंत से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों व महिलाओं को नमकीन दलिया व लड्डू मिलने लगेगा। इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। शीघ्र ही ई-टेंडरिंग के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व महिलाओं को दलिया व लड्डू मिलने लगेगा।
- विनोद कुमार, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी