फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   श्रावस्ती महोत्सव में दिखेगी बौद्ध स् थापत्य कला की झलक

श्रावस्ती महोत्सव में दिखेगी बौद्ध स् थापत्य कला की झलक

Wed, 17 Jan 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती महोत्सव में दिखेगी बौद्ध स्
थापत्य कला की झलक
श्रावस्ती। श्रावस्ती महोत्सव का आयोजन तपोस्थली पर 24 से 26 फरवरी के मध्य होगा। महोत्सव में बौद्ध स्थापत्य कला की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन


प्रदेश के कोने-कोने से आए स्थापत्य कला के मर्मज्ञ उत्पादों का प्रदर्शन भी करेंगे। स्थानीय लोगों के लिए महोत्सव के बाद सात दिवसीय मेला भी लगा रहेगा।

इस कार्य योजना को अंतिम रूप देने के लिए डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुद्धजीवी व अधिकारियों के साथ बैठक की। बौद्ध श्रावस्ती व नवीन श्रावस्ती की स्थापत्य कला की झलक प्रदेश को दिखाने के लिए श्रावस्ती महोत्सव का आगाज होने जा रहा है।
विज्ञापन


यह महोत्सव बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में होगा। आयोजन प्रशासन व जन सामान्य आपसी आर्थिक मदद से करेंगे। इस आयोजन पर अपना सुझाव रखने के लिए बुधवार को डीएम दीपक मीणा ने अधिकारी व बुद्धजीवियों की एक बैठक आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान श्रावस्ती महोत्सव कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। महोत्सव सात दिवसीय होगा लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन तीन दिनों तक चलेगा।

पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ होने के साथ साउंड एंड लाइट के माध्यम से प्राचीन बौद्ध श्रावस्ती का दर्शन लोगों को कराया जाएगा। इसी के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा।


दूसरे दिन भगवान बुद्ध के दर्शन पर आधारित नाट्यकला कार्यक्रम होगा। तीसरे दिन सांस्कृतिक विभाग से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed